ट्रंप ने कहा- वो उस महिला से कभी नहीं मिले जिसने यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगाए, अब उसके साथ फोटो हुआ वायरल

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बहुत कुछ सही नहीं चल रहा है। कई महिलाओं ने ट्रंप के खिलाफ यौन दुराचार और गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। उनमें से जिल्ल हैर्थ नाम की एक महिला के साथ ट्रंप की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की गई है, जिसे ट्रंप ने बुधवार को ट्वीट कर कहा था कि वो ऐसी किसी भी महिला से नहीं मिले थे। हैर्थ ने आरोप लगाया था कि ट्रंप ने उनके साथ गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। ट्रंप और हैर्थ की फोटो सामने आने के बाद हर कोई हैरान है।

यौन दुर्व्यवहार मामला: पीड़ित महिला और ट्रंप का फोटो वायरल

सोशल मीडिया पर यह फोटो वॉशिंगटन ब्यूरो के एक जर्नलिस्ट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर सबूत दिया है कि ट्रंप और हैर्थ की मुलाकात हुई थी। जर्नलिस्ट ने हैर्थ और ट्रंप की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'प्रेसिडेंट ट्रंप कह रहे हैं कि जिस लड़की ने उनपर आरोप लगाया है वो उनसे कभी नहीं मिले थे। ये रहा जिल हैर्थ के साथ उनकी फोटो। और उन्होंने कभी भी उसे (महिला) कोर्ट के एक बयान में और मेरे साथ एक साक्षात्कार में पहचानने से इनकार नहीं किया।'

हैर्थ ने हाल ही में द गार्जियन को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, 'जब मैं और जॉर्ज हाऊआर्ने ( ट्रंप के एक बिजनेस पार्टनर) डोनाल्ड ट्रंप के साथ डिनर कर रहे थे, उस वक्त टेबल के नीचे से ट्रंप ने मेरे साथ छेड़खानी की कोशिश की थी।' हैर्थ ने आगे कहा कि ट्रंप ने 1997 में मार-ए-लागो (रिसॉर्ट) में लगातार मेरे साथ यह हरकत कर रहे थे। हैर्थ ने आरोप लगाया कि ट्रंप ने उन्हें दिवार पर जोर से धक्का दिया और गलत तरीके से छूते हुए कपड़े उतारने की कोशिश की थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ कई महिलाओं ने यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं, वहीं कई डेमोक्रेट्स सीनेटरों ने यूएस कांग्रेस को उनके खिलाफ जांच की मांग की है। इसके यूएन में यूएस की राजदूत निक्की हेली ने भी इस मामले पर ध्यान देने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+