फिलिपिंस की राजधानी मनीला के एक रिजॉर्ट में गोलीबारी और ब्‍लास्‍ट, ISIS ने ली जिम्मेदारी

रिजॉर्ट कॉम्प्लैक्स ने ट्वीट कर बताया कि उनकी कंपनी फिलीपीन्स नैशनल पुलिस के साथ सभी मेहमानों को होटल से बाहर निकालने में मदद कर रही है।

मनीला। फिलीपीन्स की राजधानी मनीला के एक टूरिस्ट होटल में गोलीबारी और धमाके सुने गए हैं। जानकारी फिलीपीन्स मीडिया के हवाले से मिल रही है। घटना की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली है। सीएनएन फिलीपींस की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस और विशेष सुरक्षा दस्तों को रिजॉर्ट वर्ल्ड मनीला के पास तैनात किया गया है। होटल के कर्मचारियों ने चैनल को बताया है कि एक नकाबपोश हमलावर ने दूसरे तल पर मेहमानों पर गोलीबारी की है।

फिलिपिंस की राजधानी मनीला के एक रिजॉर्ट में गोलीबारी और ब्‍लास्‍ट, ISIS ने ली जिम्मेदारी

हमले में हुए नुकसान के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। रिजॉर्ट कॉम्प्लैक्स ने ट्वीट कर बताया कि उनकी कंपनी फिलीपीन्स नैशनल पुलिस के साथ सभी मेहमानों को होटल से बाहर निकालने में मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में वे सभी से दुआओं की उम्मीद करते हैं।

रिजॉर्ट कॉम्प्लैक्स ने ट्वीट में लिखा कि "हम इस मुश्किल घड़ी में आपसे दुआओं की अपील करते हैं।" आपको बता दें कि मनीला के रिज़ॉर्ट वर्ल्ड में होटल, कसीनो, शॉपिंग सेंटर और सिनेमा हैं। रिजॉर्ट वर्ल्ड मनीला को आरडब्ल्यूएम के तौर पर भी जाना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+