फिलीपींस में अपराधियों ने मचाया तांडव, गर्वनर की हत्या, राष्ट्रपति बोले- दोषियों को पाताल से भी खींच लूंगा
न्याय विभाग के सचिव जीसस क्रिस्पिन रेमुल्ला ने नेग्रोस ओरिएंटल गवर्नर रोएल डेगामो के हत्यारों की गिरफ्तारी और मुकदमा चलाने वाली किसी भी जानकारी के लिए 5 मिलियन का इनाम रखा है।

Image: Twitter
फिलीपींस में शनिवार को बंदूकधारियों ने पैम्प्लोना गवर्नर रोएल डेगामो सहित 5 लोगो की गोलीमार कर हत्या कर दी है। यह हमला उन पर तब हुआ जब वे अपने घर पर आए लोगों से मिल रहे थे। इसी बीच असॉल्ट राइफलों से लैस कम से कम 10 लोग 3 एसयूवी गाड़ियों से उतरे और अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बंदूकधारियों ने कई राउंड फायरिंग की, जिसमें गवर्नर की जान चली गई।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस फायरिंग की घटना की जांच कर रही है। इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक पैम्प्लोना प्रांत में हिंसक राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का इतिहास रहा है। पुलिस ने कहा कि बंदूकधारी भाग गए और बाद में तीन एसयूवी छोड़ गए। पैम्प्लोना के मेयर की पत्नी जेनिस डेगामो ने एक फेसबुक वीडियो में कहा कि इस हादसे में पांच ग्रामीणों की भी मौत हो गई। मेयर की पत्नी ने न्याय की मांग की और कहा कि उनके पति ऐसी मौत के हकदार नहीं थे। वह शनिवार को अपने विभाग प्रमुखों के साथ निर्वाचन क्षेत्र की सेवा कर रहे थे।
मार्कोस ने कहा- दोषियों को ढूंढ़ निकालेंगे
पुलिस ने कहा कि कुल 10 संदिग्धों को घटनास्थल से भागते देखा गया और बाद में एसयूवी को छोड़ दिया गया। पुलिस ने सुरक्षा चौकियां स्थापित करने के बाद संदिग्धों की पूरे प्रांत में तलाश शुरू कर दी है। राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने इस हमले की निंदा की है। मार्कोस ने एक बयान में कहा कि जब तक वह इस घटना के दोषी लोगों को सजा नहीं दिलवा देते, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। राष्ट्रपति ने हत्यारों को संबोधित करते हुए कहा, "हम आपको ढूंढ लेंगे। अगर आप अभी आत्मसमर्पण करते हैं तो यह आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प होगा।"
50 लाख का इनाम रखा गया
न्याय विभाग (डीओजे) के सचिव जीसस क्रिस्पिन रेमुल्ला ने नेग्रोस ओरिएंटल गवर्नर रोएल डेगामो के हत्यारों की गिरफ्तारी और मुकदमा चलाने वाली किसी भी जानकारी के लिए 5 मिलियन फिलीपींस मुद्रा का इनाम रखा है। आपको बता दें कि फिलीपींस में हिंसक घटनाओं का लंबा इतिहास रहा है। पिछले महीने ही दक्षिणी लाना डे ल सुर प्रांत के गवर्नर ममिंतल अलोंटो अदियोंग जूनियर पर अपराधियों ने गोलियां बरसाई थीं। उनके काफिले पर हुए हमले में गवर्नर घायल हो गए थे और उनके चार अंगरक्षक मारे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications