आईफोन 7 के लिए लाखों रुपए खर्च कर तंबू, कुर्सी लगाकर स्टोर के आगे बैठे लोग
न्यूयार्क। आईफोन 7 पहले पाने की लोगों में इतनी बेताबी है कि वे तंबू और कुर्सी लगाकर एप्पल स्टोर के सामने बैठ गए हैं। इस वजह से तंबू और कुर्सियों की लंबी लाइन लग गई है। आईफोन 7 के लिए दीवानगी के ये नजारे न्यूयार्क और बर्लिन सहित दुनिया के कई शहरों में दिख रहे हैं।

शुक्रवार से शुरू होगी आईफोन 7 की बिक्री
एप्पल स्टोर में शुक्रवार से आईफोन 7 की बिक्री शुरू होगी और इसके लिए लोगों में दीवानगी पहले से दिख रही है।
iPhone 7 line in NYC. Pls pay 0 for 13th spot+chair, end of queue. Pro line-sitter in 11th said its a K+ job. pic.twitter.com/OVykKC1azU
— Harvard Zhang (@harvardzhang) September 10, 2016
एप्पल स्टोर के आगे शुरू हुआ नायाब धंधा
एप्पल स्टोर के सामने तंबू और कुर्सी लगाने का धंधा चल पड़ा है। तंबू और कुर्सी के साथ-साथ लाइन में इतंजार करने के लिए किराए पर लोग मिल रहे हैं जो इस काम के लिए लाखों रुपए वसूल रहे हैं। इसकी कई तस्वीरें लोगों ने ट्विटर पर शेयर की हैं।
तंबुओं की कीमत लाखों में
लोग एप्पल स्टोर के सामने लाइन में लगातार तंबू गाड़ रहे हैं और आईफोन 7 को खरीदने वालों से लाइन में लगने के लिए उस तंबू के ढ़ाई लाख रुपए प्रति सप्ताह वसूल रहे हैं।
First guy came Aug. 25. Line-sitter said he got paid ,400 for a week ...
— Harvard Zhang (@harvardzhang) September 10, 2016












Click it and Unblock the Notifications