Article 370 Verdict: ‘कश्मीर के लिए भारत से 300 जंग लड़ेंगे, ये हमारी नसों में है’, पाक PM का जहरीला बयान

पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर ने कहा है कि आर्टिकल 370 पर भारत के सुप्रीम कोर्ट का फैसला राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि वे कश्मीर के लोगों के लिए नैतिक, राजनीतिक और राजनयिक समर्थन देते रहेंगे और अगर उन पर युद्ध थोपा गया तो पाकिस्तान के लोग कश्मीर के लिए 300 लड़ाइयां लड़ने के लिए तैयार हैं।

कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर ने गुरुवार को यहां आजाद जम्मू-कश्मीर विधान सभा को संबोधित करते कहा कि कश्मीर पाकिस्तान की गले की नस है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान शब्द ही कश्मीर के बिना अधूरा है।

Ready to fight 300 battles for Kashmir

पाक पीएम ने कहा कि पाकिस्तान और कश्मीर के लोग अद्वितीय आत्मीयता से बंधे हुए हैं। हम सुख-दुख साझा करते हैं। पाकिस्तान, कश्मीर की स्थिति के प्रति कभी उदासीन नहीं रह सकता... कश्मीर हमारे खून में है।

पाकिस्तान पीएम काकर ने कहा कि राजनीति से अलग हटकर पूरा पाकिस्तान इस बात का समर्थन करता है कि कश्मीरियों के पास अपने फैसले लेने का हक है। उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहां कि इस बात को लेकर किसी को कोई गलतफहमी ना रहे और कश्मीर, श्रीनगर और बारामुला को लेकर अपनी गलतफहमी दूर कर लें।

प्रधानमंत्री ने भारत से जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकारों के हनन को रोकने, आपातकालीन कानूनों को रद्द करने, भारी सैन्य उपस्थिति वापस लेने और संयुक्त राष्ट्र निकायों और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया तक निर्बाध पहुंच प्रदान करने पर भी जोर दिया।

पाक पीएम ने कहा कि भारत कश्मीरी नेता सैयद अली गिलानी से उनकी मृत्यु के बाद भी डरता है और एक अन्य नेता यासीन मलिक के लिए मौत की सजा की मांग करता है जो स्वतंत्रता की भावना को दबाने में उसकी विफलता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ अच्छे पड़ोसी संबंध चाहता है लेकिन 5 अगस्त, 2019 की उसकी एकतरफा कार्रवाई ने माहौल को खराब कर दिया है और स्थिति को ठीक करने की जिम्मेदारी उस पर है।

पाक पीएम काकर ने भारत की आलोचना करते हुए उसे सबसे बड़े लोकतंत्र के बजाय 'दुनिया का सबसे बड़ा पाखंड' बताया। उन्होंने भारत पर जाति-आधारित सामाजिक संचालन, व्यवस्थित धमकी, अल्पसंख्यकों को हाशिए पर रखने, राज्य प्रायोजित हत्याओं और आतंकवाद को छिपाने के लिए धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र और विविधता के खोखले नारों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+