जानलेवा कोरोना वायरस से बचने का अजब-गजब तरीका, ब्रा से लेकर सैनिटरी पैड्स के मास्‍क!

बीजिंग। चीन में जानलेवा कोरोना वायरस की वजह से अब तक 200 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 9,000 लोगों में संक्रमण देखा गया है। इस बीच ऐसी तस्‍वीरें भी सामने आई हैं जिसमें लोग अपने-अपने तरह से मास्‍क को तैयार कर रहे हैं। डेली मेल की खबर के मुताबिक चीन में लोग अंडरगारमेंट्स से लेकर सैनेटरी नैपकिन्‍स तक को मास्‍क के तौर पर प्रयोग कर रहे हैं। ऐसी कई तस्‍वीरें सामने आई हैं जिसमें लोगों को फलों के ऊपर के खोखे को मास्‍क के तौर पर लगाया हुआ है। आपको बता दें कि वर्ल्‍ड हेल्‍थ ऑर्गनाइजेशन (डब्‍लूएचओ) की तरफ से कोरोना वायरस को इंटरनेशनल इमरजेंसी घोषित कर दिया गया है।

बाजार में मास्‍क की कमी

बाजार में मास्‍क की कमी

चीन के नागरिक जल्‍द से जल्‍द मास्‍क खरीदना चाहते हैं और बाजार में मास्‍क की कमी के चलते वो अपने ही तरीकों से मास्‍क को तैयार कर रहे हैं। किसी ने फल का खोखा लगाया हुआ है तो कोई प्‍लास्टिक की बोतल को हेलमेट के जैसा लगाकर बैठा हुआ है। ऑनलाइन इस तरह की कई तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें नजर आ रहा है कि लोग अपने ही तरीकों से वायरस से खुद का बचाव करने की कोशिशों में लगे हुए हैं। कंपनियां ओवरटाइम कर रही हैं ताकि लोगों को वायरस से सुरक्षा के लिए जरूरी मास्‍क मिल सकें।

मास्‍क को दोबारा यूज न करें

मास्‍क को दोबारा यूज न करें

सोशल मीडिया पर जो पोस्‍ट्स नजर आ रही हैं उसमें दिख रहा है कि लोग मौसमी जैसे दिखने वाले फल के छिलके का मास्‍क लगाए हुए हैं। ये पोस्‍ट्स ऐसे समय में सामने आई हैं जब चीन के स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारियों की तरफ से लोगों को आगाह किया गया है कि वे अपने मास्‍क को री-यूज न करें। यह अलर्ट अधिकारियों ने उस समय दिया था जब कुछ ऐसे वीडियोज सामने आए थे जिसमें लोग सर्जिकल मास्क को उबाल कर उसे सूखने के लिए डाल रहे थे।

 चार घंटे बाद फेंक दें मास्‍क

चार घंटे बाद फेंक दें मास्‍क

मेडिकल एक्‍सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने से मास्‍क की प्रभावशीलता कम हो जाती है। गांसू प्रोविंस के हेल्‍थ कमीशन की ओर से बताया गया है कि चार घंटे तक प्रयोग करने के बाद मास्‍क को फेंक देना चाहिए। गुआनडोंग प्रांत में लोगों के लिए मास्‍क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। जो भी मास्‍क नहीं पहनेगा, उस पर जुर्माना तक लगाए जा सकता है।

चीन में बन रहे पांच नए अस्‍पताल

चीन में बन रहे पांच नए अस्‍पताल

कोरोना वायरस हुबेई प्रांत के वुहान से निकला है। यहां पर चीन की सरकार की तरफ से 6,000 डॉक्‍टरों को रवाना किया गया है। साथ ही पांच नए अस्‍पताल भी इस महामारी को रोकने के लिए तैयार हो रहे हैं। कोरोना वायरस अब तक दुनिया के 18 देशों में फैल चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+