फ्लाइट में गुम गया पैसेंजर का iPhone, इस एयरलाइंस ने क्‍यों सभी क्रू मेंबर्स को नौकरी से निकाला?

अहमदाबाद एयर इंडिया फ्लाइट हादसे के बाद से लगातार फ्लाइट से जुड़ी हैरान कर देने वाली खबरें सामने आ रही हैं। इंटरनेशल फ्लाइट से जुड़ा अब एक ऐसा मामला सुर्खियां बटोर रहा है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। इंडोनेशिया की फ्लाइट में एक यात्री का iPhone गुम गया, जिसकी वजह से एयरलाइंस ने सभी क्रू मेबर्स को नौकरी से बाहर निकाल दिया है।

दरससल, ये फ्लाइट इंडोनेशिया की गरुड़ इंडोनेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट GA716 थी जो जाकार्ता से मेलबर्न जा रही थी। इसी फ्लाइट में एक यात्री का iPhone गुम हो गया। इसके बाद यात्री के फोन की लोकेशन ऐसी जगह मिली, जिसके बाद गरुड़ इंडोनेशिया एयरलाइन (Garuda Indonesia Airline) ने एक अप्रत्याशित कदम उठाते हुए अपने पूरे फ्लाइट क्रू को नौकरी से निकाल दिया है।

Garuda Indonesia Airline

ये घटना 6 जून की है जब माइकल तजेंडारा (Michael Tendeanra) नाम के एक यात्री जकार्ता से मेलबर्न की इस फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे। इस यात्रा के दौरान उनका iPhone गायब हो गया। तजेंडारा के अनुसार, उन्होंने अपना फोन पहले सामने वाली सीट की पॉकेट में रखा था लेकिन बाद में सीट बदलने के कारण उन्हें याद नहीं रहा। जब उन्हें अपने फोन की याद आई और वे उसे ढूंढने वापस गए, तो वो वहां से गायब था।

अपने फोन की तलाश करने के लिए जब यात्री ने Apple का Find My iPhone फीचर ऑन कर फोन ट्रैक किया, फीचर का इस्तेमाल किया। हैरानी की बात यह थी कि फोन का सिग्नल मेलबर्न के उस होटल के पास मिला, जहां फ्लाइट का क्रू ठहरा हुआ था। फोन की लोकेशन बाद में पास की यारा नदी में भी दिखाई दी, जिससे यह आशंका हुई कि किसी ने फोन चुराकर उसे नदी में फेंक दिया है।

एयरलाइन द्वारा सख्त कार्रवाई: सभी कर्मचारी बर्खास्त
तजेंडारा ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए कहा कि यह मामला सिर्फ एक फोन के खोने का नहीं है, बल्कि सभी यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही एयरलाइन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उस उड़ान में ड्यूटी पर रहे सभी पायलट, एयर होस्टेस और क्रू मेंबर्स को नौकरी से निकाल दिया।

एयरलाइन ने क्‍या कहा?

एयरलाइन ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे यात्री के संपर्क में हैं और उन्हें पूरी मदद मुहैया करा रहे हैं। एयरलाइन ने माफी मांगते हुए कहा कि वे इस घटना की गहन जांच कर रहे हैं और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गरुड़ इंडोनेशिया एयरलाइन ने कहा, "हम यात्री को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+