ताजा हवा खाने के लिए पैसेंजर ने टेकऑफ से पहले ही खोल दिया प्‍लेन का इमरजेंसी गेट

बीजिंग। चीन में एक विचित्र घटना सामने आई है, जहां फ्लाइट के टेकऑफ होने के तुरंत पहले एक चीनी यात्री ने इमरजेंसी दरवाजा खोल दिया। जब उनसे पूछा गया कि उसने ऐसा क्यूं किया तो उसने कहा कि उसे बहुत गर्मी लग रही थी, इसलिए ताजा हवा लेना चाहता था। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के हवाले से इस घटना की जानकारी मंगलवार को दी। चीनी मीडिया की खबरों में इस शख्स का सिर्फ सरनेम चेन बताया गया।

ताजा हवा खाने के लिए पैसेंजर ने खोला प्‍लेन का इमरजेंसी गेट

हाईनान आईलैंड से लौट रहे चेन का कहना था कि उसे प्लेन में काफी गर्मी लग रही थी। उसे लगा कि वह खिड़की खोल रहा है, लेकिन वह इमरजेंसी गेट था। उसने जैसे ही जोर लगाया तो पूरा पैनल ही नीचे गिर गया। उसने कहा कि वह खुद यह देखकर दंग रह गया था। उसने कहा कि उसे भी नहीं पता था कि वह इमरजेंसी एग्जीट डोर है।

चेन ने कहा, 'प्लेन में काफी दम घुट रहा था और काफी गर्मी लग रही थी। मैंने जैसे ही विंडो के हैंडल को मेरी तरफ धकेला तभी पूरा डोर ही नीचे गिर गया और मैं घबरा गया था। फिलहाल चेन को हिरासत में लिया गया है और उस पर एयरलाइंस को हुए नुकसान की भरपाई के लिए करीब 7.30 लाख रुपए जुर्माना भी लगाया जाएगा।

हालांकि, चीन में यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी 2014 में एक चीनी यात्री ने प्लेन टेकऑफ होने से तुरंत पहले फ्रेश एयर लेने के चक्कर में इमरेजेंसी डोर खोल दिया था। वहीं, 2017 में एक शंघाई एयरपोर्ट पर अंधविश्वासी शख्स ने गुड लक के लिए कई घंटो तक प्लेन की इंजन पर सिक्का फेंकता रहा, जिससे प्लेन को डिले होना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+