फ्रांस की राजधानी पेरिस की एक बेकरी में जोरदार धमाका, 20 लोग घायल, ब्लास्ट से दहले लोग
पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में शनिवार सुबह एक बेकरी में जोरदार धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि यह धमाका इतना जोरदार था कि बेकरी के परखच्चे उड़ गए हैं। घटना में 20 लोग घायल हैं और बताया जा रहा है कि धमाका गैस लीक की वजह से हुआ है। घायलों की संख्या बढ़ सकती है। धमाके के बाद पूरी बिल्डिंग में आग लग गई और गली में भगदड़ मच गई। पुलिस सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक घायलों में दो लोगों की हालत नाजुक है।
दो लोगों की हालत नाजुक
सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं और 11 लोगों की हल्की चोटें आई हैं। कुछ अपुष्ट रिपोर्ट्स में कुछ लोगों के मारे जाने की भी बात कही जा रही है। पेरिस के समयानुसार सुबह करीब नौ बजे यह ब्लास्ट हुआ। इमरजेंसी वर्कसे की ओर से कहा गया है कि कुछ लोगों की मौत हुई है। दुकान के सामने का हिस्सा पूरी तरह से बाहर आ गया है और आसपास की बिल्डिंग्स को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस की ओर से बताया गया कि शनिवार होने की वजह से लोग अपने घरों में ही थे। पुलिस फिलहाल इसे दुर्घटना मानकर इसकी जांच कर रही है। दुकान के ऊपर स्थित अर्पाटमेंट्स में जो लोग फंस गए थे फायर सर्विस की ओर से उन्हें बाहर निकालने का काम जारी था। पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि वह इलाके में आने से बचें। पुलिस ने इमरजेंसी गाड़ियों के लिए सड़कों को खाली छोड़ दें।
#paris explosion: Devastation as blast rips through block in #Frenchcapital
— Jeremy Song (@tezuma75) January 12, 2019
Shocking images show buildings on
It is thought the fire originated in a bakery on the Rue de #Trevise in Paris' ninth arondissement and was followed by an explosion. pic.twitter.com/HhNDU1KSFq