पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री ने क्यों छुए पीएम मोदी के पैर? ये है असली वजह
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) में भव्य स्वागत हुआ। देश ने अपनी परंपरा को तोड़कर भारत के पीएम का वेलकम किया है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम को पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) पहुंचे। यहां के राजधानी पोर्ट मोरेस्बी पर भारत के पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। खास बात यह है कि पीएनजी के पीएम जेम्स मारेप ने नरेंद्र मोदी का वेलकम उनके पैर छूकर किया। साथ ही अपने देश की बरसों पुरानी परंपरा तोड़कर किया।
अहम बात यह भी है कि इस इंडो पैसिफिक रीजन में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का ये पहला दौरा रहा। एयरपोर्ट पर ही पीएम नरेंद्र मोदी को गार्ड आफ ऑनर दिया गया। एक तरफ मारेप ने पैर छुए तो दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी ने उन्हें गले से लगा लिया। आइए जानते हैं पैर छूने की असली वजह क्या थी?
दरअसल, कोरोना काल के दौरान साल 2021 में पापुआ न्यू गिनी संक्रमण से जूझ रहा था। उस वक्त सभी देशों ने पीएनजी से मुंह सा मोड लिया था। लेकिन, तभी भारत आपदा के वक्त पीएनजी का सहारा बना। भारत ने पीएनजी को कोविड-19 टीके की 132,000 खुराक भेजी थीं। उसके बाद से पीएनजी के लिए भारत सर्वोच्च स्थान रखने लगा।
मोदी के स्वागत में तोड़ी परंपरा
दरअसल, पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) देश में सूर्यास्त होने के बाद किसी भी विदेशी मेहमान का राजकीय सम्मान के साथ स्वागत नहीं किया जाता है। लेकिन, भारत की अहमियत को देखते हुए और बुरे वक्त में साथ खड़े रहने की याद को स्मरण करते हुए पीएनजी की सरकार ने ऐसा फैसला लिया।












Click it and Unblock the Notifications