काम करते हुए सो गए "पापा" तो नन्‍हीं सी बेटी ने किया ये दिल जीत लेने वाला काम, देखें इमोशनल Video

चीन का एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें पापा किचन में काम करते हुए सो गए तो बेटी ने अपना कोट उतारकर उन्‍हें उढ़ा दिया। जिसे देखकर पापा वांग रोने लगा क्‍योंकि कोरोना के कारण रेस्तरां चलाने की कठिनाई हो रही है।

Viral video of papa daughter: पापा और बेटी का रिश्‍ता बड़ा ही स्‍पेशल होता है। बेटी के लिए उनके पापा दुनिया के बेस्‍ट मैन होते है और बेटी के सबसे अच्‍छे दोस्‍त होते हैं। वहीं हर पिता अपनी बेटी के चेहरे पर हर पर खुशी देखना चाहते हैं और अपनी लाडली के सबसे बड़े रक्षक होते है और उसकी हर जरूरतों को पूरा करते हैं। सोशल मीडिया पर एक पापा बेटी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पापा नहीं बल्कि नन्‍हीं सी बिटिया अपने पिता की केयर करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर हर कोई इमोशन हो रहा है और इस मासूम बच्‍ची पर प्‍यार बरसा रहे हैं।

वीडियो देख आंखें हो जाएंगी नम

वीडियो देख आंखें हो जाएंगी नम

ये वायरल हो रहे इस वीडियो में बाप बेटी की बिल्‍कुल उलटी भूमिका में नजर आ रहे हैं। वायरल हो रही इस वीडियो क्लिप को देखने के बाद आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी।

काम से थक कर पापा सो जाते हैं

काम से थक कर पापा सो जाते हैं

पीपुल नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है। जिसमें किचन काउंटर पर एक शख्स स्‍टूल पर बैठकर अपना सिर सेल्‍फ पर झुकाकर सोता नजर आया। पोस्‍ट के अनुसार चाइना का रहने वाला ये शख्‍स वांग है जो अपने रेस्‍टोरेंट का मेन्यू प्लान करते वक्त सो गया।

बच्‍ची अपना कोट उतारकर पापा को उढ़ा देती है

बच्‍ची अपना कोट उतारकर पापा को उढ़ा देती है

किचन में तभी उसकी 4 साल की छोटी सी बेटी वहां आती है और पापा को सोते देखा तो अपने पिता को ठंड से बचाने के लिए अपना कोट उतारती है और उसे अपने पापा को उढ़ा देती है।

इमोशनल होकर इस वजह से रोने लगता है पापा वांग

इमोशनल होकर इस वजह से रोने लगता है पापा वांग

बेटी के किचन से बाहर जाते ही पापा वांग की नींद खुल जाती है और अपने ऊपर बेटी का जैकेट देखकर इमोशलन होकर रोने लगता है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा गया है कि महामारी के दौरान रेस्तरां चलाने की कठिनाई के बारे में सोचकर वह बहुत भावुक हो गए और फूट-फूट कर रोने लगे।

एक पिता और बेटी के बीच का बंधन....लोग कर रहे ये कमेंट

एक पिता और बेटी के बीच का बंधन....लोग कर रहे ये कमेंट

इंटरनेट पर वायरल वीडियो को जमकर लाइक्‍स और कमेंट मिल रहे हैं। मासूम बच्‍ची को पापा की केयर करते देख उस पार प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एक मजबूत परिवार एक-दूसरे का ख्याल रखता है। दूसरे ने लिखा "एक बेटी का प्यार।"एक पिता और बेटी के बीच का बंधन शब्दों से परे पवित्र होता है। वहीं एक और यूजर ने इस वीडियो को पसंद करते हुए लिस एक बेटी के लिए, एक पिता उसका सबसे अच्छा दोस्त, विश्वासपात्र और रक्षक होता है।

कोरोना महामारी के चलते रेस्‍तरां बंद हो गए हैं

बता दें चीन इस समय कोविड -19 का बड़े पैमाने पर प्रकोप झेल रहा है। मंगलवार को 38,645 नए मामले सामने आए। चोंगकिंग और राजधानी बीजिंग सहित कई प्रमुख शहरों में कोरोनोवायरस का भयंकर कहर है। ग्वांगझू में सबसे ज्यादा मामले हैं। कोरोना महामारी के कारण रेस्त्रां बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और उनमें से कई ने अपना ध्यान डिलीवरी सेवाओं पर केंद्रित कर लिया है और घर से लोगों को फूड डिलीवरी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+