इमरान खान ने PM से मांगा इस्तीफा, 'कठपुतली पीएम और उनके कैबीनेट के मैंबर्स के लिए घर जाना का अब वक्त आ गया है।'

पाकिस्तान में पिछले दो दिनों से बहुत कुछ सही नहीं चल रहा है। देश में हिंसा और अराजकता के बीच अब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के चीफ इमरान खान ने प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी पर जोरदार हमला बोलते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की है।

Recommended Video

    Imran Khan demands PM Shahid Khaqan Abbasi's resignation over violence in Pakistan । वनइंडिया हिंदी

    पाकिस्तान: हिंसा और अराजकता के बीच इमरान खान ने PM से मांगा

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पिछले दो दिनों से बहुत कुछ सही नहीं चल रहा है। देश में हिंसा और अराजकता के बीच अब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के चीफ इमरान खान ने प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी पर जोरदार हमला बोलते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की है। इमरान खान ने अब्बासी पर देश को गंभीर संकट में धकलने को लेकर उनसे पद छोड़ने को कहा है।

    पाकिस्तान में पिछले दो दिन से चल रही हिंसा को लेकर इमरान खान ने अपना बयान जारी कर कहा है कि पीएम के साथ सरकार के गृह और कानून मंत्री भी अपना पद छोड़ें। इमरान खान ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, 'कठपुतली पीएम और उनके कैबीनेट के मैंबर्स के लिए घर जाना का अब वक्त आ गया है।'

    इमरान खान का यह बयान उस वक्त आया है जब पाकिस्तान में एक इस्लामिक धार्मिक ग्रुप सरकार के खिलाफ पिछले दो दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। इस ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सरकार ने सेना लगा दी है और मीडिया को भी इस घटना को कवर नहीं करने के निर्देश दिए हैं।

    पाकिस्तान में पिछले कई दिनों से प्रदर्शनकारियों ने कई कई हाइवे को ब्लॉक करके रखा था। वे कानून मंत्री जाहिद हामिद को हटाने की मांग कर रहे थे, जिनपर उन्होंने 'ईशनिंदा' का आरोप लगाया है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक कुछ प्रदर्शनकारी पंजाब प्रांत में मंत्री के घर में भी घुस गए। जिस वक्त यह घटना हुई, कानून मंत्री हामिद और उनके परिजन घर पर नहीं थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+