पाकिस्तान चुनाव में कई जगहों पर महिलाओं ने पहली बार वोट कर रचा इतिहास
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की महिलाओं ने बुधवार को हुए चुनाव में रिकॉर्डतोड़ वोटिंग की है और कई जगहों पर तो पहली बार महिलाओं ने वोट कर इतिहास रचा है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांत के रूढ़िवादी क्षेत्रों में पहली बार महिलाओं ने अपने उम्मीदवार के लिए वोट किया है। वहीं, बलूचिस्तान के भी कई इलाकों में महिलाओं ने पहली बार वोट कर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया।

खैबर से लेकर वजीरिस्तान तक पहली बार वोटिंग
पाकिस्तान के जनजातीय क्षेत्रों और अन्य रूढ़िवादी क्षेत्रों में महिलाओं को पिछले आम चुनावों में मतदान से रोक दिया गया था। पिछले आम चुनाव में पाकिस्तान के कई क्षेत्रों में बकायदा उम्मीदवारों को पुरुष वोटरों ने समझौतें पर हस्ताक्षर करवाया था कि अगर महिलाओं को वोटिंग से दूर रखते हैं, तो ही वे आपका समर्थन करेंगे। ना सिर्फ खैबर पंख्तूनख्वा के दिर लॉवर और और पंजाब प्रांत के साहिवाल जिले में महिलाओं ने वोट डाला, बल्कि नार्थ वजीरिस्तान के बाजौर और जनजातीय क्षेत्रों में महिलाओं ने पहली बार अपने अधिकार का प्रयोग किया।

चुनाव आयोग ने किए थे बदलाव
हालांकि, इस बार पाकिस्तान चुनाव आयोग ने हर उम्मीदवार के लिए कम से कम 10 फिसदी महिला वोटिंग के लिए अनिवार्य कर दिया था। साथ ही चुनाव आयोग ने प्रत्येक पार्टी को 5 फिसदी टिकट महिलाओं के लिए आरक्षित रखने के लिए कहा था। पिछली बार कई जगहों पर जिन महिलाओं ने वोट के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, उनको भी पुरुषों ने वोट देने से रोक दिया था। हालांकि, ऐसी शिकायतें इस बार बहुत कम देखने को मिली।

इस बार 44.1 फिसदी वोटिंग
इस बार चुनाव में इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने सबसे ज्यादा महिलाओं को टिकट दिया था। पाकिस्तान चुनाव में महिलाओं का इस बार बहुत बड़ा रोल देखने को मिला। इस बार पाकिस्तान में 44.1 फिसदी महिलाओं ने वोट किया है। वहीं, 2013 में सिर्फ 24 फिसदी महिलाओं ने वोट किया था।
यह भी पढ़ें: इमरान खान सौंप सकते हैं अकरम को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की कमान












Click it and Unblock the Notifications