भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले मजहबी नेता रहीमुल्ला तारिक की हत्या, आतंकी मसूद अजहर का था करीबी
Maulana Rahimullah Tariq shot dead: पाकिस्तान में आतंकवादियों की हत्याओं का सिलसिला लगातार जारी है और अब जैश-ए-मोहम्मद के सरगना आतंकवादी मसूद अजहर के करीबी मौलाना रहीमुल्लाह तारिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मौलाना रहीम उल्लाह को जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अज़हर का करीबी बताया जाता है, जो अकसर भारत के खिलाफ जहरीली बयानाजी किया करता था।
मौलाना तारिक अक्सर भारत विरोधी सभाओं का आयोजन किया करता था और उसकी उसे उस वक्त गोली मारी गई, जब वो कराची के ओरंगी टाउन में भारत विरोधी रैली आयोजित करने जा रहा था। पुलिस ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक, 'मृतक की पहचान मौलाना रहीमुल्लाह तारिक के रूप में की गई है और वो एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे था, तभी अज्ञात लोगों ने उसपर गोलियां बरसा दी गईं।"
पुलिस ने जानकारी दी है, कि मौलाना रहीमुल्लाह तारिक को निशाना बनाकर गोली मारी गई है और ये घटना टारगेट किलिंग का प्रतीत होता है।

पाकिस्तान में आतंकियों की हत्या जारी
आपको बता दें, कि हाल के महीनों में पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों ने भारत पर हमला करने वाले कई आतंकियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रिपोर्ट्स में ये भी दावा किए गये हैं, कि हाफिज सईद के एक बेटे के भी अगला कर हत्या कर दी गई है।
इससे पहले, लश्कर-ए-तैयबा के पूर्व कमांडर अकरम खान उर्फ अकरम गाजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और वो भी भारत के खिलाफ आतंकी साजिशों को अंजाम देने में शामिल रहा था। वह साल 2018 से साल 2020 तक लश्कर में नये आतंकियों की भर्ती का कामकाज देखता था। अकरम खान, लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडरों में से एक रहा है और वह लंबे समय से आतंकी गतिविधियों में शामिल था।
पाकिस्तान में लगातार हो रही आतंकियों की हत्याओं ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की नींद उड़ाकर रख दी है। पिछले महीने भी भारत का एक और मोस्ट वांटेड आतंकवादी शाहिद लतीफ़, पाकिस्तान में मारा गया था। शाहिद लतीफ़ की सियालकोट में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। शाहिद लतीफ, 2016 में पठान कोट एयरफोर्स स्टेशन पर हुए हमले का मास्टरमाइंड था और रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पठानकोट एय़रफोर्स बेस पर हुए हमले में शामिल चार आतंकियों को डायरेक्शन दे रहा था।












Click it and Unblock the Notifications