Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाकिस्तानी मंत्री ने कोरोना से बचने के लिए दी ये अजीबोगरीब सलाह, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे हक्का-बक्का

Pakistani minister's peculiar advice to avoid corona, said 'legs should be protected, otherwise the virus will come from below ...' Watch Videoपाकिस्तानी मंत्री की कोरोना से बचने के लिए दी ये अजीबोगरीब सलाह, बोलीं ....

नई दिल्ली। कोरोनावायरस (कोविड 19) के प्रकोप ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है। हर देश ने कोविड19 के प्रसार को रोकने लिए लॉकडाउन किया है और इस नए वायरस के प्रसार को रोकने के लिए, स्वास्थ्य अधिकारी लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने, हाथों को अच्छी तरह से साबुल धोने, साफ करने, फेस मास्क पहनने और अपने हाथों को गंदे होने पर अपने चेहरे को न छूने का आग्रह कर रहे हैं। वहीं पाकिस्‍तान की सूचना प्रसारण मंत्री डॉ. फिरदौस आशिक अवान ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए अजीबोगरीब सलाह दे डाली। उनके इस अजीबोगरीब बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं और लोग उस पर जमकर मजे ले रहे हैं।

बकायदा स्टेज पर बैठकर दिया गया बयान

बकायदा स्टेज पर बैठकर दिया गया बयान

बता दें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कैबिनेट में कई मंत्री और नेता ऐसे हैं जिनकी बयानबाजी चर्चा का विषय बन जाती है। कुछ दिन पहले एक टीवी शो में ऐसे ही मंत्रियों का सामान्य ज्ञान देखने को मिला था। अभी लोग उन मंत्रियों का ज्ञान भूला भी नहीं पाए थे कि इमरान की खास सलाहकार ने कोरोना वायरस को लेकर ऐसा बयान दिया कि हर कोई अचंभित रह गया। उनके बयान को सुनकर कुछ लोगों को हंसी आई तो कुछ लोग उनके कोरोना वायरस के ज्ञान को लेकर सोचने लगे। ऐसा नहीं है कि उन्होंने ये बयान कहीं चोरी छिपे दिया हो और लोगों ने उसे रिकॉर्ड करने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया हो वो बकायदा स्टेज पर बैठकर माइक के माध्यम से ये बयान दे रही है।

Recommended Video

    Coronavirus पर Pakistan के Minister का अजीबो गरीब सलाह, Video हुआ Viral | वनइंडिया हिंदी
    मंत्री ने कहा वायरस नीचे से भी आ सकता है

    मंत्री ने कहा वायरस नीचे से भी आ सकता है

    दरअसल पाकिस्‍तान की की पत्रकार नायला इनायत ने हाल ही में एक वायरल वीडियो साझा किया। ये वीडियो में पाकिस्‍तान की इमरान सरकार की सूचना प्रसारण मंत्री डॉ. फिरदौस आशिक अवान का हैं। नायला ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ''फिरदौस का कहना है कि वायरस नीचे से भी आ सकता है। उन्होंने इस बयान में कहा कि यदि आप कोरोना से बचने के लिए अपने मुंह और नाक को ढक लेते हैं तो इसी से आपका बचाव संभव नहीं है।

    शरीर के बाकी अंगों को भी ढकना होगा

    शरीर के बाकी अंगों को भी ढकना होगा

    आपको अपने आप को बचाने के लिए शरीर के बाकी अंगों को भी ढकना होगा। फिर उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस नीचे से भी घुस सकता है, इसलिए बाकी चीजों को भी ढककर रखें। उनके इस बयान को पाकिस्तान में सोशल नेटवर्क पर काफी शेयर किया गया, कुछ लोगों ने इसका मीम भी बनाया तो कुछ लोगों ने उनको इस तरह के बाकी मंत्रियों से भी मिलने की सलाह दी। एक यूजर ने फिरदौस से कहा कि उनको फवाद चौधरी से भी मिलना चाहिए, उनका ज्ञान भी काफी अच्छा है।

    ये भी मेडिकल साइंस है

    वीडियो में फिरदौस कहती दिख रही हैं, 'आपका जिस्म हो, टांगे हो, वो भी प्रोटेक्ट हों। यह नहीं कि मैं अपने चेहरे को प्रोटेक्ट कर लूं तो वायरस नीचे से आ जाएगा। यह चीजें आपको साथ-साथ चलानी हैं । यह भी एक मेडिकल साइंस है और हमें इसके लिए मिलकर काम करना है। ट्विटर पर इस वीडियो को 18 अप्रैल को शेयर किया गया है, जिसके अब तक 80 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। साथ ही 4 हजार से ज्यादा लाइक्स और हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं। ट्विटर पर लोगों ने ऐसे रिएक्शन्स दिए हैं। कुल मिलाकर लोग इमरान सरकार की इस मंत्री के वीडियो पर जमकर मजा ले रहे हैं। उनके इस अजीबोगरीब सलाह पर लोग उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने जो सलाह दी है, वो पूरी तरह से गलत है। डब्लूएचओ या अन्य किसी हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने ऐसा कहीं नहीं कहा है और न ही कोई ऐसी एतियात बरतने की सलाह दी हैं।

    कोरोनावारस की जबरदस्‍त गिरफ्त में है पाकिस्‍तान

    कोरोनावारस की जबरदस्‍त गिरफ्त में है पाकिस्‍तान

    बता दें विश्‍व भर में 2, 406,575 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं वहीं अब दुनिया भर में 165, 031 लोगों की इसके कारण मौत हो चुकी हैं। वहीं पाकिस्तान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 869 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 8,348 हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, सर्वाधिक प्रभावित पंजाब प्रांत में अब तक 3,822, सिंध में 2,537, खैबर-पख्तूनख्वा में 1,137, बलूचिस्तान में 376, गिलगित-बाल्टिस्तान में 257, इस्लामाबाद में 171 मामले सामने आए हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+