Pakistan: खौफ में पाकिस्तान, सता रहा है सर्जिकल स्ट्राइक का डर, विदेश मंत्री कुरैशी ने कही ये बात

Pakistan: खौफ में पाकिस्तान, सता रहा है सर्जिकल स्ट्राइक का डर, विदेश मंत्री कुरैशी ने कही ये बात

नई दिल्ली। Pakistan Fears Surgical Strike. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के मन में भारतीय सेना का खौफ बना हुआ है। उनका ये खौफ यूएई दौरे पर दिखा, जहां उन्होंने कहा कि उन्हें खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली है कि भारत एक बार फिर से पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है।

 Pakistani FM Shah Mehmood Qureshi in UAE, claims India planning to conduct surgical strike across LoC

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने आबु धाबी में कहा कि खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली है कि भारतीय सेना पाकिस्तान पर फिर से सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की आगामी सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर उनके पास सबूत हैं। उन्होंने कहा कि भारत की ये प्लानिंग बेहद गंभीर बात है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए भारत ने अपने खास सहयोगियों से अनुमोदन लेने की कोशिश की है।

कुरैशी ने कहा कि भारत अपने आंतरिक मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की प्लानिंग कर रहा है। कुरैशी ने कहा कि भारत अपने आंतरिक मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए हमें अस्थिर करना चाहता है। कुरैशी ने कहा कि वो दुनिया के देशों से अपील करना चाहते हैं कि वो भारत को ऐसा करने से रोके। हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है जब पाकिस्तान की ओर से ऐसा विवादित बयान दिया गया हो। इससे पहले पाकिस्तान के प्रमुख अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने भी अपने लेख में लिखा था कि भारत किसान आंदोलन जैसे अपने आंतरिक मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए एक बार फिर से सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है। वहीं पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज ने लिखा कि भारत की तैयारियों को देखते हुए पाकिस्तानी सेना ने सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी है।

पाकिस्तानी सना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। आपको बता दें कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी दो दिनों के संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर हैं। साल 2016 में भारत ने उरी हमले के बाद पीओके में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। इस सर्जिकल स्ट्राइक में कई आंतकी मारे गए, उनक लॉन्च पैड्स को तबाह कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+