Independence Day 2022: पाकिस्तानी कलाकार ने भारतीयों के लिए भेजा ये प्यारा तोहफा, Video ने जीता दिल
पाकिस्तानी कलाकार ने भारतीयों के लिए भेजा ये प्यारा तोहफा, Video ने जीता दिल
नई दिल्ली, 15 अगस्त: आज पूरा देश आजादी के 75 वर्ष पूरे होने की खुशी में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। वहीं देश को जब स्वतंत्रता मिली तब भारत का हिस्सा रहा पाकिस्तान अलग कर दिया गया था और भारत के स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले पाकिस्तान आजादी का जश्न मनाता है। वहीं इस मौके पर दिल को खुश कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है क्योंकि पाकिस्तान के एक मशहरू कलाकार ने अपने सुरीले अंदाज में भारत को आजादी के अमृत महोत्सव पर शुभकामना भेजी है।

पाकिस्तानी रबाब कलाकार ने भेजा ये तोहफा
ये कलाकार हैं सियाल खान, जो पाकिस्तानी रबाब कलाकार हैं। इन्होंने पाकिस्तान की हरी भरी पहाड़ी वादियों में बैठकर अपने रबाब से जन गण मन बजाया है। इस वीडियो पाक कलाकार सियाल खान ने अपने ट्विटर पर शेयर की है। वीडियो के कैप्शन में लिखा , 'सीमा पार मेरे दर्शकों के लिए यह एक उपहार है।

इस धुन ने जीता भारतीयों का दिल
सियाल के इस वीडियो ने भारतीयों का दिल जीत लिया है। पाकिस्तानी कलाकार पर यूजर्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर पाकिस्तान कलाकार ने भारत के प्रति अपने प्रेम और सम्मान और जताया है। वहीं 'जन-गण-मन' की धुन सुनाकर सियाल ने भारतीयों का दिल जीत लिया है।
Here’s a gift for my viewers across the border. 🇵🇰🇮🇳 pic.twitter.com/apEcPN9EnN
— Siyal Khan (@siyaltunes) August 14, 2022
वीडियो हुआ वायरल
पाकिस्तानी कलाकार की इस धुन सुनने वाले हजारों की संख्या में यूजर्स लाइक और कमेंट कर चुके हैं। इस वीडियो को लोग जमकर शेयर भी कर रहे हैं। सिंगर पहाड़ी वादियों में बैठकर ये धुन बजाता हुआ नजर आ रहा है। व्भ्थ
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications