G-20 Summit 2023: कश्मीर में बैठक को लेकर तिलमिलाया पाकिस्तान, भारत को लेकर कही ये बात
भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत जी20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की तीसरी बैठक श्रीनगर में 22 से 24 मई तक होगी। भारत ने पिछले साल दिसंबर में जी20 की साल भर की अध्यक्षता ग्रहण की थी।

भारत सरकार ने 22-24 मई को जम्मू-कश्मीर में G-20 की बैठक कराने का फैसला किया है। इस पर पाकिस्तान ने नाराजगी जाहिर की है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने श्रीनगर में हो रही बैठक का विरोध करते हुए इसे गैर-जिम्मेदाराना कदम बताया है। इससे पहले भारत ने शुक्रवार को G-20 बैठक को लेकर नया कैलेंडर जारी किया था।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय कहा कि भारत अपने स्वार्थी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए फिर से एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समूह की अपनी सदस्यता का फायदा उठा रहा है। जम्मू-कश्मीर में लेह और श्रीनगर में युवा मामलों (Y-20) पर एक सलाहकार मंच की दो अन्य बैठकों का निर्धारण भी उतना ही निराशाजनक है। पाकिस्तान इन कदमों की कड़ी निंदा करता है।'
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा, 'इस तरह के आयोजन जम्मू और कश्मीर की वास्तविकता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विवाद के रूप में छिपा नहीं सकते हैं, जो सात दशकों से अधिक समय से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एजेंडे में बना हुआ है।'
पाकिस्तान का विरोध ऐसे समय में आया है जब भारत इस क्षेत्र में आगामी G20 बैठक की तैयारी कर रहा है। पाकिस्तान का विरोध ऐसे समय में आया है जब भारत इस क्षेत्र में आगामी G20 बैठक की तैयारी कर रहा है। श्रीनगर नगर पालिका ने भी अपनी तैयारियों के क्रम में अपने नागरिकों से मुख्य सड़कों के किनारे अपने परिसरों को सजाने के लिए कहा है।
गौरतलब है कि आर्टिकल 370 हटने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय समिट हो रही है। गौरतलब है कि भारत अपनी अध्यक्षता में इस साल देश के सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में G20 की बैठकें आयोजित करा रहा है।
इससे पहले अरुणाचल प्रदेश में हुई बैठक को लेकर चीन ने नाराजगी जताई थी। भारत ने चीन की आपत्ति के बावजूद वहां बैठक आयोजित कराई थी, जिसमें लगभग 50 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। सरकार को उम्मीद है कि श्रीनगर में भी बड़ी संख्या में प्रतिनिधि जुटेंगे।
द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान श्रीनगर में बैठक को रोकने के लिए लगातार जी-20 में शामिल अपने सहयोगी देशों जैसे सऊदी अरब, तुर्की और चीन के सामने लॉबिंग कर रहा था। बीते महीने चीन ने श्रीनगर को बैठक का वेन्यू बनाने पर आपत्ति भी जाहिर की थी।












Click it and Unblock the Notifications