पाकिस्तान के लोगों की हरकतों से परेशान हुईं सबसे बड़ी TikTok स्टार, छोड़ा देश
नई दिल्ली: पिछले कुछ सालों में टिकटॉक पूरी दुनिया में काफी ज्यादा हिट हुआ। भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत कई देशों में इसके करोड़ों यूजर्स बने, लेकिन अब भारत के साथ ही पाकिस्तान ने भी टिकटॉक को बैन कर दिया है। इस बीच पाकिस्तान की टिकटॉक स्टार जन्नत मिर्जा ने देश छोड़ने का ऐलान कर दिया, जिससे उनके फैन्स दुखी हैं।
जापान शिफ्ट हुईं जन्नत
जन्नत मिर्जा को पाकिस्तान का सबसे बड़ा टिकटॉक स्टार माना जाता है, क्योंकि उनके टिकटॉक पर 10 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स थे। इसके अलावा उनके 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स इंस्टाग्राम पर भी हैं। अब वो पाकिस्तान से जापान शिफ्ट हो चुकी हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि उनका अब वापस आने का कोई इरादा नहीं है। वो जापान में ही रहेंगी।
लोगों की मानसिकता से परेशान
दरअसल जब टिकटॉक पाकिस्तान में बैन हुआ तो जन्नत जापान में थीं। इसके बाद लोग इंस्टाग्राम पर उनकी वापसी के बारे में पूछने लगे। जिस पर जन्नत ने जवाब दिया कि वो जापान में रहने लगी हैं, अब वापस नहीं आएंगी। इसके पीछे उन्होंने पाकिस्तान के लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। जन्नत ने कहा कि पाकिस्तान बहुत ही प्यारा और खूबसूरत है, लेकिन वहां के लोगों की मानसिकता बहुत ज्यादा खराब है। जिस वजह से अब वो वापस नहीं आएंगी। इस फैसले से उनके काफी फैन्स दुखी हैं।
टिकटॉक बैन का किया समर्थन
जन्नन मिर्जा ने पाकिस्तान में टिकटॉक के बैन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वो खुद चाहती थीं कि पाकिस्तान में टिकटॉक बैन हो, लेकिन ये बैन स्थायी नहीं होना चाहिए, कई ऐसे भी लोग हैं, जिनकी रोजी-रोटी इसी से चलती है। इसके अलावा कई टैलेंटेड लोग भी टिकटॉक की वजह से दुनिया की नजरों में आए हैं। उनके मुताबिक सरकार को एक कमेटी बनानी चाहिए, जो उसके लिए एक मानक संचालय प्रक्रिया तय करे। इसी के आधार पर पाकिस्तान में फिर से टिकटॉक का संचालन शुरू हो।
TikTok स्टार और सोशल मीडिया पर मशहूर प्रतीक खतरी की सड़क हादसे में मौत