पाकिस्तान 2019 में खोलेगा करतारपुर कॉरिडोर, गुरु नानक की 550वीं जयंति पर सिख तीर्थयात्री जाएंगे दर्शन करने
इस्लामाबाद। 2019 में बाबा गुरु नानक देव की 550वीं जयंती समारोह के मौके पर पाकिस्तान ने भारत के सिख तीर्थयात्रियों के लिए करतारपुर कॉरिडोर खोलने का फैसला लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, 28 नवंबर 2018 को पाक प्रधानमंत्री इमरान खान, करतारपुर साहिब कॉरिडोर की आधारशिला रखने के मौके पर समारोह का आयोजन करेंगे।

बता दें कि भारत सरकार ने गुरुवार को कैबिनेट बैठक में करतारपुर कॉरिडोर बनाने को मंजूरी दे दी थी, जिसका निर्माण गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक से पाकिस्तान से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा तक किया जाएगा।
बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर शिलान्यास ससमारोह के लिए पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को न्योता भेजा है। पाकिस्तान में इमरान खान 28 नवंबर को और भारत में राष्ट्रपति कोविंद और पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह 26 नवंबर को कोरिडोर का शिलान्यास करेंगे। इमरान खान से न्योता मिलने के बाद सिद्धू ने कहा है कि वो विदेश मंत्रालय से पाकिस्तान जाने की इजाजत मांगेगे और अनुमति मिली तो ही जाएंगे।
इससे पहले गुरुवार को पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने इस कॉरिडोर के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का धन्यवाद किया। सिद्धू ने ट्वीट करते हुए लिखा, धन्यवाद इमरान खान. हम इस सकारात्मक कदम का स्वागत करते हैं। यह मानवता के लिए एक बड़ी सेवा है।
ये भी पढे़ं: करतारपुर साहिब कॉरिडोर शिलान्यास के लिए सिद्धू को इमरान का पाक आने का न्योता












Click it and Unblock the Notifications