नाबालिग हिंदू लड़की को पहले किया अगवा, फिर धर्मांतरण कर जबरन करवाई शादी
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में जबरन धर्मांतरण के मामले लगातार सामने आ हे हैं। फिलहाल, ताजा और हैरान करने वाला मामला पाकिस्तान के सिंध प्रांत से है, जहां एक हिंदू लड़की को कुछ युवकों ने अगवा कर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया। पाकिस्तान के थार गांव की यह घटना है, जहां गुरूवार को कुछ बंदुकधारी लड़कों ने नाबालिग लड़की को अगवा कर उस पर जबरदस्ती शादी का दबाव डाला।

पाकिस्तान के द डॉन की खबर के मुताबिक, हथियार लेकर आए तीन बदमाशों ने 14 साल नाबालिग हिंदू लड़की को घर से उठाकर ले गए। लड़की के पिता ने जब गांव वालों से संपर्क किया तो पता चला कि उनकी बेटी का धर्मांतरण हो चुका है और नासिर लुंजो नामक व्यक्ति से निकाह कर दिया है।
हालांकि, पाकिस्तान पैनल कोड के धारा 365 और 34 के मुताबिक थार एसएसपी आमीर सौद मागसी ने तीनों संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस को आरोपी से एक लेटर भी प्राप्त हुआ है, जिसमें कहा गया है कि लड़की का उमरकोट जिले मे मौलाना द्वारा धर्मांतरण हो चुका है।
वहीं, अब विवाहित जोडे ने सिंध उच्च न्यायालय में एक अर्जी दायर कर सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि अदालत ने अर्जी पर सुनवाई के लिए 17 जनवरी की तारीख तय की है। इससे पहले हाल ही में पाकिस्तान के खैबर-पंख्तुंख्वा प्रांत के सिखों ने भी जबरन इस्लाम धर्म अपनाने को लेकर स्थानीय लोगों पर आरोप लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications