पाकिस्तान तालिबान के आतंकी नूर महसूद को UN ने ग्लोबल टेररिस्ट की लिस्ट में डाला
न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने गुरुवार को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकी मुफ्ती नूर वली मेहसूद को ग्लोबल आतंकी घोषित किया है। यूएन सिक्योरिटी काउंसिल की 1267 अल कायदा प्रतिबंध समिति की तरफ से महसूद को आईएसआईएल और अल कायदा के प्रतिबंधों की लिस्ट में डाला गया है।

अमेरिका ने 2019 में लिया फैसला
मुफ्ती नूर वली महसुद को रेजोल्यूशन 2368 के पैरा दो और 4 के तहत दर्ज कानून के मुताबिक आतंकी घोषित किया गया है। उसे आतंकी गतिविधियों को वित्तीय सहायता देने, योजना बनाने, आतंकियों को सुविधाएं देने और इस तरह की गतिविधियों को अंजाम देने का दोषी माना गया है। अमेरिका की तरफ से यूएन के इस फैसले का स्वागत किया गया है। अमेरिकी विदेश विभाग की तरफ से कहा गया है कि वह टीटीपी के नेता नूर वली महसूद को आतंकी घोषित करने वाले फैसले का स्वागत करता है। विदेश विभाग ने कहा, 'अमेरिका की तरफ से पहले ही नूर वली को सितंबर 2019 में आतंकी घोषित किया जा चुका है।'
पाकिस्तान में कई आतंकी हमलों के पीछे TTP
टीटीपी जिसे पाकिस्तान तालिबान के तौर पर भी जानते हैं, उसने कई आत्मघाती हमलों में सैकड़ों लोगों की जान ली है। टीटीपी को पहले ही अमेरिकी विदेश विभाग की तरफ से आतंकी संगठन घोषित किया जा चुका है। नूर वली जून 2018 में टीटीपी का लीडर बना था। उसे मुल्ला फजलुल्ला की मौत के बाद संगठन का मुखिया बनाया गया था। टीटीपी ने पाकिस्तान में हुए कई आतंकी संगठनों की जिम्मेदारी ली है। यूएन के इस फैसले को पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है कयोंकि वह हमेशा इस बात से इनकार कर देता है कि उसकी सरजमीं पर आतंकियों को मदद मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications