पाकिस्तान ने अपने परमाणु ठिकानों की लिस्ट भारत को सौंपी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने मंगलवार को इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त को अपने परमाणु ठिकानों की लिस्ट सौंपी हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि एक समझौते के तहत अपने-अपने देश के परमाणु ठिकानों की लिस्ट सौंपनी होती है। दोनों देशों के बीच परमाणु ठिकानों पर हमले को रोकने के लिए दिसंबर 1988 में एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। इस समझौते के आर्टिकल-II के तहत हर साल दोनों देशों को अपने परमाणु ठिकानों और फैसिलिटी की लिस्ट सौंपनी होती है। यह समझौता जनवरी 1992 में अस्तित्व में आया था। पाकिस्तान के साथ भारत ने भी अपने परमाणु ठिकानों के लिस्ट इस्लामाबाद को सौंपी हैं।

पाकिस्तान ने अपने परमाणु ठिकानों की लिस्ट भारत को सौंपी

हाल ही में पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने कहा था कि पाकिस्तान एक जिम्मेदार परमाणु संपन्न देश है और उनके परमाणु हथियारों का मकसद सिर्फ शांति है। पाकिस्तान ने फरवरी में अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (International Atomic Energy Agency) को आश्वासन दिया था कि वे 2005 से ही दिशानिर्देश और आचार संहिता के आधार पर रेडियोएक्टिव सोर्स को आयात-निर्यात कर रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने मंगलवार को 10.30 बजे भारत को अपने परमाणु ठिकानों की लिस्ट सौंपी और फिर उसके बाद भारत ने भी 11 बजे पाकिस्तान विदेश मंत्रालय को अपने न्यूक्लियर प्लांट की लिस्ट दी। बता दें कि द्विपक्षीय समझौते के तहत दोनों देशों को अपने न्यूक्लियर ठिकानों को साझा करना होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+