पाकिस्तान में ये क्या हो रहा! खामेनेई की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने संयुक्त राष्ट्र ऑफिस फूंका, दूतावास भी जला
Khamenei Death Pakistan Protest News: ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की मौत की खबर ने पाकिस्तान में जबरदस्त उबाल ला दिया है। पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगित-बल्तिस्तान के स्कर्दू शहर में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए और ईरान के समर्थन में प्रदर्शन किया। अमेरिका की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। हालात तब बिगड़ गए जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त राष्ट्र से जुड़े एक कार्यालय में आग लगा दी।
स्थानीय प्रशासन के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र भवन के बाहर बड़ी भीड़ जमा हुई और देखते ही देखते इमारत को आग के हवाले कर दिया गया। गिलगित-बल्तिस्तान सरकार के प्रवक्ता शब्बीर मीर ने समाचार एजेंसी Reuters को बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। स्कर्दू शिया बहुल क्षेत्र है और हिमालयी चोटियों के कारण पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय माना जाता है।

कराची में हिंसा, दूतावास निशाने पर (Karachi Violence)
इसी बीच बंदरगाह शहर कराची में भी हालात बेकाबू हो गए। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास की ओर कूच किया और दीवार फांदकर अंदर घुसने की कोशिश की। सुरक्षा बलों के साथ झड़प के दौरान हुई गोलीबारी में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं।
ईरान के बाद पाकिस्तान और इराक में शिया मुस्लिम आबादी बड़ी संख्या में है, इसलिए खामेनेई की मौत को लेकर भावनाएं और ज्यादा उग्र दिखीं। राजधानी इस्लामाबाद और लाहौर में भी अमेरिका विरोधी प्रदर्शन हुए। इस्लामाबाद में राजनयिक एन्क्लेव के पास नारेबाजी हुई और लोगों को खामेनेई की तस्वीरें लहराते देखा गया।
लाहौर में विरोध प्रदर्शन (Lahore Protest)
लाहौर में सैकड़ों लोग अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर जमा हुए, लेकिन यहां विरोध अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण रहा। प्रत्यक्षदर्शी अकील रजा ने बताया कि कुछ लोगों ने सुरक्षा गेट को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, मगर पुलिस ने बिना बल प्रयोग किए उन्हें रोक लिया।
कूटनीतिक मिशन अलर्ट पर (Diplomatic Security Alert)
बढ़ते तनाव को देखते हुए पाकिस्तान में मौजूद पश्चिमी देशों के कूटनीतिक मिशनों ने अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है। कर्मचारियों की आवाजाही पर अस्थायी पाबंदियां लगाई गई हैं। देश में काम कर रहीं मल्टीनेशनल कंपनियां भी हालात की समीक्षा कर रही हैं और अपने स्टाफ की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गई हैं।
खामेनेई की मौत ने जिस तरह ईरान में प्रतिरोध की लहर पैदा की, उसका असर पाकिस्तान की सड़कों पर साफ दिख रहा है। फिलहाल प्रशासन हालात पर नजर रखे हुए है, लेकिन सवाल यही है कि यह गुस्सा कब तक थमेगा।
-
LPG Crisis: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कितने भारतीय जहाज अभी भी फंसे? LPG सप्लाई पर कितना होगा असर? देखें रिपोर्ट -
'सुरक्षा के मामले में वो कमज़ोर हैं', ईरान युद्ध के मुद्दें पर वरिष्ठ अधिकारी के पद छोड़ने पर बोले ट्रंप -
Iran Heritage: ईरान से इस्लाम का नामो-निशान मिटाना चाहते US-Israel? 63000 साल पुराने इतिहास पर हमले- Video -
'NATO की हेल्प की हमें कोई जरूरत नहीं', ईरान के साथ युद्ध के बीच सहयोगियों के पीछे हटने पर भड़के ट्रंप -
LPG-Oil Crisis: अभी और बढ़ेगा गैस-तेल का संकट? भारत पर भी मंडरा रहा खतरा! Trump ने मदद के लिए फैलाए हाथ -
Pickaxe Mountain: 5000 फीट नीचे ईरान की ‘सीक्रेट' पहाड़ी से बनेगा अमेरिका-इजरायल की तबाही का रास्ता? -
Kabul अस्पताल पर एयरस्ट्राइक के बाद सामने आया पहला वीडियो, दिल दहला देगा मौत का खौफनाक मंजर! -
'न सीजफायर मांगा, न बातचीत करेंगे', ट्रंप को ईरान की दोटूक! अराघची ने अमेरिका पर लगाए युद्ध शुरू करने के आरोप -
मासूमों के खून से गमगीन हुए राशिद खान, काबुल हमलों पर अफगान क्रिकेटरों का फूटा गुस्सा -
BAN vs PAK: पहले उखाड़ा विकेट, फिर दी गाली! नाहिद राणा के गुस्से में उड़ा पाकिस्तान, बांग्लादेश ने मचाया बवाल? -
IPL इतिहास का अकेला पाकिस्तानी खिलाड़ी, फाइनल खेल टीम को बनाया था चैंपियन, पत्नी हैं अप्सरा जैसी खूबसूरत? -
'आईसीसी ट्रॉफी चोरी करके लानी है?' पाकिस्तानी खिलाड़ी ने मोहसिन नकवी की जमकर उड़ाई धज्जियां












Click it and Unblock the Notifications