किस्मत हो तो ऐसी! पहले वित्त मंत्री फिर विदेश मंत्री और अब पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री बने इशाक डार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने विदेश मंत्री इशाक डार को तत्काल प्रभाव से देश का उपप्रधानमंत्री नियुक्त किया है। डार की नियुक्ति की घोषणा तब की गई, जब पीएम शहबाज शरीफ विश्व आर्थिक मंच में हिस्सा लेने के लिए सऊदी अरब गए हैं।

इशाक डार को नवाज शरीफ का विश्वासपात्र माना जाता है। वह पाकिस्‍तान की पूर्व की सरकारों में कई बार वित्त मंत्री भी रह चुके हैं। इशाक डार एथनिक कश्मीर हैं। यानी कि इशाक डार के पूर्वज कश्मीर घाटी में रहते थे।

Ishaq Dar as Deputy PM

पिछले महीने शहबाज शरीफ ने इशाक डार को विदेश मंत्री बनाया था। जब मार्च में शहबाज शरीफ ने अपनी कैबिनेट चुनी थी, तब इशाक को वित्त मंत्री न बनने से सब हैरान रह गए थे। नई सरकार में वित्त मंत्रालय मुहम्मद औरंगजेब को दे दिया गया था, और इशाक के जिम्मे विदेश मंत्री का पद आया था।

इशाक डार को विदेशी मामलों का ज्यादा अनुभव नहीं था, इसके बावजदू उन्हें विदेश मंत्री बना दिया गया। विदेश मंत्री बनने के एक महीने बाद उन्हें उप-प्रधानमंत्री का प्रभार दे दिया गया है। इशाक डार से पहले पाकिस्तान के आखिरी उप प्रधानमंत्री चौधरी परवेज इलाही थे। उनको जून 2012 में उपप्रधानमंत्री बनाया गया था।

सितंबर 2022 में शहबाज शरीफ ने इस्माइल मुफ्ती को हटाकर इशाक डार को वित्त मंत्री बनाया था। इस घटना के कुछ ही दिनों बाद नवाज शरीफ की बेटी मरियम शरीफ और पीएम शहबाज शरीफ का एक ऑडियो वायरल हुआ था। इस ऑडियो में मरियम, इशाक डार की पैरवी करती सुनाई दी थीं।

भारत संग बिजनेस को उत्सुक इशाक डार

पाकिस्तान के विदेश मंत्री के रूप में डार ने पिछले महीने कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच अगस्त 2019 से व्यापार संबंध रुके हुए हैं। इन संबंधों को बहाल करने पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के कारोबारी भारत के साथ फिर से व्यापार शुरू करना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+