पाकिस्तान से प्रधानमंत्री मोदी को आया पत्र, कश्मीर मुद्दे को लेकर पाक पीएम शहबाज शरीफ ने कही ये बात
नई दिल्ली, 17 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) से एक पत्र लिखा गया है। पाकिस्तान ने एक बार फिर से कश्मीर के मुद्दे को उठाया है। शरीफ ने अपने पत्र में इस्लामाबाद को भारत के साथ शांतिपूर्ण और सहयोगात्मक संबंधों का पक्षधर बताया।

पाकिस्तान ने एक बार फिर से कश्मीर का मुद्दा उठाया है। पाकिस्तान पीएम की ओर से पीएम मोदी को भेजे गए पत्र में शरीफ ने लिखा कि पाकिस्तान भारत के साथ शांतिपूर्ण और सहयोगी संबंध चाहता है। पाकिस्तान ने के बार फिर से कश्मीर राग अलापते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर सहित सभी बकाया विवादों का शांतिपूर्ण समाधान आवश्यक है। शरीफ ने अपने पत्र में इस्लामाबाद को भारत के साथ शांतिपूर्ण और सहयोगात्मक संबंधों का पक्षधर बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की ओर से पाकिस्तान नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) को बधाई संदेश भेजे जाने के बाद पाकिस्तान की पीएम शहबाज शरीफ की ओर से एक पत्र आया है। वहीं कहा जा रहा है कि दो दिन पहले एक पत्र लिखकर पीएम ने पाकिस्तान के नए पीएम को बधाई दी थी। जिसमें उन्होंने शाहबाज शरीफ को मुबारकबाद देने के साथ आतंकवाद के खिलाफ कार्यवाई के लिए भी प्रेरित किया था।
इससे पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के ठीक बाद शहबाज शरीफ को अपने बधाई संदेश में पीएम मोदी ने कहा था कि पाकिस्तान के प्रधान मंत्री के रूप में चुने जाने पर एच ई मियां मुहम्मद शहबाज शरीफ को बधाई। भारत आतंक मुक्त क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहता है ताकि हम अपनी विकास चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित कर सकें। अपने लोगों की भलाई और समृद्धि सुनिश्चित कर सकें। ये बधाई संदेश पीएम ने ट्वीट के जरिए दिया था।
पाकिस्तान में नेशनल असेंबली में पीटीआई सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के बाद इमरान सरकार गिर गई। जिसके बाद शहबाज शरीफ पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री बने। पीएम मोदी ने जिस दिन शहबाज ने शपथ ली थी उसी दिन उन्हें बधाई दी। इसके बाद शरीफ ने अपने पत्र में जम्मू-कश्मीर समेत अन्य मुद्दों के समाधान की भी मांग की।












Click it and Unblock the Notifications