Peshawar Terror Attack: पाकिस्तान में खूनी खेल के पीछे कौन? किस खूंखार संगठन पर शक
Peshawar Terror Attack: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर एक बार फिर आतंकी हमले से दहल उठी है। सोमवार सुबह, शहर के हाई-सिक्योरिटी जोन में स्थित फेडरल कॉन्स्टेबुलरी (FC) मुख्यालय को निशाना बनाकर यह हमला किया गया। हमले की शुरुआत आत्मघाती धमाकों और ताबड़तोड़ फायरिंग से हुई, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।
इस बड़े आतंकी हमले में अब तक तीन सुरक्षाकर्मी शहीद हो चुके हैं, जबकि तीन हमलावर भी मारे गए हैं, जिनमें एक आत्मघाती हमलावर शामिल था। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के साथ युद्धविराम टूटने के बाद से खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान लगातार आतंकवाद के केंद्र बने हुए हैं। फिलहाल, इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान जारी है, क्योंकि परिसर के अंदर और भी आतंकवादियों के छिपे होने का संदेह है।

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान पर शक
पाकिस्तान के पेशावर में हुए इस खूनी खेल के पीछे के जिम्मेदार संगठन पर तुरंत तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) पर संदेह जा रहा है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में FC मुख्यालय को निशाना बनाने वाले ऐसे हमले अक्सर TTP की रणनीति का हिस्सा होते हैं।
दरअसल, नवंबर 2022 में TTP द्वारा पाकिस्तान सरकार के साथ युद्धविराम (Ceasefire) तोड़ने के बाद से इस संगठन ने इस प्रांत में सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर अपने हमले तेज कर दिए हैं। इसके अलावा, बलूच लिबरेशन आर्मी भी इन क्षेत्रों में सक्रिय है, लेकिन पैरामिलिट्री मुख्यालय पर सीधा हमला करने की क्षमता और इतिहास के कारण TTP ही शक के केंद्र में है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर जिम्मेदारी लेने की पुष्टि अभी बाकी है।
ये भी पढे़ं: Pakistan के पूर्व पीएम इमरान खान की 3 बहनों के साथ हुआ 'राक्षसी' व्यवहार, पुलिस ने सड़कों पर घसीटा
सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी
पेशावर में आतंकी हमले के बाद, सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके को कब्जे में ले लिया है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, शहर के सबसे व्यस्त सद्दर क्षेत्र को तुरंत सील कर दिया गया है, और आम जनता व वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। पुलिस और रैपिड रिएक्शन फोर्स की टीमें क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रही हैं। सिक्योरिटी सूत्रों ने बताया कि हमले की शुरुआत FC हेडक्वार्टर गेट पर एक सुसाइड बॉम्बर द्वारा खुद को उड़ा लेने से हुई। इसके बाद हुई फायरिंग में दो मिलिटेंट मारे गए हैं। सुरक्षा बल इलाके को घेरकर ऑपरेशन को निर्णायक चरण तक ले जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश को JF-17 फाइटर जेट देगा Pakistan, क्या भारत के लिए बड़ा खतरा है ये 'चीनी लड़ाकू विमान'
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications