Peshawar Attacked: पाकिस्तान के पेशावर में 2 बड़े धमाके, पैरामिलिट्री फोर्स हेडक्वार्टर पर हमला, 3 की मौत
Pakistan Peshawar attacked: पाकिस्तान के पेशावर में सोमवार (24 नवंबर) सुबह बड़ा आतंकवादी हमला हुआ है। शहर के हाई-सिक्योरिटी जोन में मौजूद फ्रंटियर कोर (FC) मुख्यालय पर हथियारबंद हमलावरों ने धावा बोल दिया। चश्मदीदों और सुरक्षाबलों के मुताबिक एक के बाद एक दो शक्तिशाली धमाके सुने गए, जिसके तुरंत बाद मुख्यालय परिसर में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। फ्रंटियर कोर मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले तीन एफसी जवानों की मौत हो गई है।
खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि हथियारबंद हमलावरों ने पेशावर के फ्रंटियर कांस्टेबुलरी मुख्यालय को निशाना बनाया। पेशावर पुलिस के मुताबिक ऑपरेशन अभी जारी है। अब तक पांच घायलों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से सभी की स्थिति स्थिर है। गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने भी हमले की निंदा करते हुए पुष्टि की कि तीन एफसी कर्मियों ने देश की सुरक्षा करते हुए अपनी जान गंवाई।

हमला ऐसे समय में हुआ है जब खैबर पख्तूनख्वाह में हाल के महीनों में आतंकी गतिविधियों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है।
अर्धसैनिक बल के मुख्य परिसर को बनाया निशाना
फ्रंटियर कोर उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान की प्रमुख अर्धसैनिक (पैरामिलिट्री) फोर्स है और इसका मुख्यालय पेशावर में कड़ी सुरक्षा वाले इलाके में स्थित है। सोमवार सुबह अचानक परिसर की तरफ से धमाकों की आवाजें आने लगीं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, हमला बेहद संगठित तरीके से किया गया और इसमें कई बंदूकधारी शामिल थे।
दो आत्मघाती हमलावरों के शामिल होने की आशंका
अंतरराष्ट्रीय एजेंसी की रिपोर्टों के मुताबिक, हमलावरों में दो आत्मघाती हमलावर भी हो सकते हैं, जिन्होंने परिसर के एक हिस्से को निशाना बनाया। शुरुआती जानकारी में बताया गया है कि घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है। हालांकि पाकिस्तानी एजेंसियां आधिकारिक आंकड़ों की पुष्टि में लगे हुए हैं।
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक पेशावर के सदर में फेडरल कॉर्प्स हेडक्वार्टर में दो सुसाइड बॉम्बिंग हुए हैं। एक धमाका मेन गेट पर और दूसरा मोटरसाइकिल स्टैंड पर हुआ। हो सकता है कि आतंकवादी FC हेडक्वार्टर में घुस गए हों, क्योंकि गोलीबारी चल रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए धमाकों और गोलियों की आवाज के वीडियो
स्थानीय निवासियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर वीडियो साझा किए हैं, जिनमें धमाकों के तुरंत बाद लगातार गोलियों की आवाज़ सुनी जा सकती है। कई लोगों ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास की इमारतें तक हिल गईं।
सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी
हमले के बाद पाकिस्तानी सेना, पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन शुरू किया। पूरे इलाके में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों को घरों के भीतर रहने की सलाह दी गई है। सुरक्षाबलों का कहना है कि ऑपरेशन अभी जारी है और स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पाने में वक्त लग सकता है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से आतंकी गतिविधियों में वृद्धि देखी जा रही है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications