Pakistan Plane Crash: चलती सड़क पर आसमान से गिरा पाकिस्तानी लड़ाकू विमान, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
Pakistan Military Plane Crash Mardan: पाकिस्तान की सेना को एक और बड़ा झटका लगा है। खैबर पख्तूनख्वा के मरदान जिले में रविवार को एक सैन्य ट्रेनिंग विमान क्रैश हो गया। यह हादसा इतना खौफनाक था कि सड़क किनारे लगे CCTV कैमरे में पूरा दृश्य रिकॉर्ड हो गया।
फुटेज में दिख रहा है कि सड़क पर ट्रैफिक चल रहा था और तभी विमान तेजी से नीचे आता है और सड़क के बीचोंबीच गिर जाता है। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। खास बात यह है कि पिछले एक महीने में पाकिस्तान के सैन्य विमानों का यह पांचवां बड़ा हादसा है।

Pakistan Air Force Jet Crash CCTV Video: कैद हुआ क्रैश का डरावना मंजर
हादसा मरदान के कटलंग रोड के पास जाबर नहर इलाके में हुआ। CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि सड़क पर सामान्य ट्रैफिक चल रहा था। इसी दौरान एक सैन्य विमान अचानक नीचे आता है और सड़क पर गिरते ही आग का बड़ा गोला बन जाता है। टक्कर के बाद सड़क पर आग की लंबी लाइन दिखाई देती है। हादसे के वक्त दो मोटरसाइकिल सवार भी वहां से गुजर रहे थे। हालांकि उनकी स्थिति को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
ये भी पढे़ं: Putin के 'इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर' से अंधा हुआ ब्रिटिश रक्षा मंत्री का प्लेन! हवा में नेविगेशन फेल, मचा हड़कंप
दोनों पायलटों की मौत, बचाव टीम तुरंत पहुंची
विमान क्रैश होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग और धुएं का बड़ा गुबार दूर से दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। अधिकारियों ने पुष्टि की कि विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। हादसे के बाद आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। फिलहाल मलबे को हटाने और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
कौन सा विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त?
स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रैश हुआ विमान पाकिस्तान एयर फोर्स का Super Mushshak (MFI-17) ट्रेनर एयरक्राफ्ट था। इस विमान का इस्तेमाल नए पायलटों की ट्रेनिंग के लिए किया जाता है। शुरुआती जानकारी के अनुसार उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी समस्या आ गई थी। माना जा रहा है कि पायलटों ने आखिरी समय तक विमान पर नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश की। हालांकि विमान को सुरक्षित उतारना संभव नहीं हो सका और वह सड़क के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
ये भी पढे़ं: Pakistan Budget 2026: शहबाज की गजब बेइज्जती, बजट पेश होते ही भड़के कर्मचारी, अंदर चला भाषण-बाहर चली लाठी-Video
आबादी बचाने के लिए पायलटों ने दी जान?
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पायलटों ने विमान को घनी आबादी वाले इलाके से दूर ले जाने की कोशिश की। अगर विमान रिहायशी इलाके में गिरता तो जान-माल का नुकसान कहीं ज्यादा हो सकता था। बताया जा रहा है कि आखिरी क्षणों में पायलटों ने विमान का रुख आबादी से दूर मोड़ा। इस कोशिश में वे खुद को नहीं बचा सके और हादसे में उनकी मौत हो गई। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
एक महीने में पांचवां हादसा, उठ रहे बड़े सवाल
पाकिस्तान में लगातार सैन्य विमान हादसे चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। 10 जून को POK में Mi-17 हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था, जिसमें 22 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई थी। इससे पहले मियांवाली के पास FT-7PG ट्रेनर जेट और कामरा के पास JF-17 थंडर फाइटर जेट भी दुर्घटनाग्रस्त हुए थे। बार-बार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने पाकिस्तान के एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस, टेक्निकल सिस्टम और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञ अब पूरे सिस्टम की समीक्षा की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications