पाकिस्तान के क्वेटा में मस्जिद के अंदर जोरदार धमाका, 5 की मौत, 15 घायल
बलूचिस्तान। पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बड़ा धमाका हुआ है। ये धमाका एक मस्जिद के अंदर हुआ है। जानकारी के मुताबिक इस धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं करीब 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाका उस समय हुआ जब यहां लोग शुक्रवार की नमाज अता करने के लिए पहुंचे थे। धमाके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। तुरंत ही राहत और बचाव का काम भी शुरू हो गया।
पाकिस्तान पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बलूचिस्तान के कुचलक इलाके में एक मस्जिद के अंदर ये बम धमाका हुआ है। इसे धमाका आईईडी (IED) के माध्यम से किया गया, जिसे मस्जिद के पुलपिट के नीचे लगाया गया था। धमाके के बाद सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि मस्जिद की दीवारों और छत को काफी नुकसान पहुंचा है।
क्वेटा इलाके में पिछले चार हफ्तों के दौरान यह चौथा धमाका है। 23 जुलाई को क्वेटा के पूर्वी बाईपास क्षेत्र में बम हमले में कम से कम तीन लोग मारे गए और 18 घायल हो गए थे। इससे पहले 30 जुलाई को, भी एक पुलिस स्टेशन के पास हमला हुआ था, जिसमें पांच लोग मारे गए थे और 30 लोग घायल हो गए। प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने उस धमाके की जिम्मेदारी ली थी।
इसे भी पढ़ें:- 'सड़कों पर भी नमाज होती है इसका मतलब ये नहीं सड़क उनकी हो गई'