अमेरिका पर भड़का पाकिस्तान, कहा- अफगानिस्तान की लड़ाई हम पर ना थोपें

इस्लामाबाद। अफगानिस्तान में अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा था कि पाकिस्तान अपनी सरजमीं पर तालिबान और दूसरे आतंकी संगठनों को ठिकाना उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को नोटिस पर रखा है और इसके लिए वहां सरकार बहुत कुछ गंवा सकती है। अब पाकिस्तान ने पेंस के इस बयान का कड़े शब्दों में विरोध किया है। जनरल आसिफ गफूर ने अमेरिका पर अफगानिस्तान की लड़ाई को पाकिस्तान पर थोपने पर आरोप लगाया है।

आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के दबाव से अमेरिका पर भड़का पाक

पाकिस्तान के डीजी आईएसपीआर मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा कि हमें अमेरिका से कुछ नहीं चाहिए, बल्कि इस क्षेत्र में शांति के लिए हमारा योगदान, हमारा बलिदान और हमारे प्रयासों की स्वीकृति है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने युद्ध पैसों के लिए कभी नहीं लड़ा है और इसलिए इस क्षेत्र में योगदान और बलिदान देना पड़ रहा है।

पाकिस्तान में एक निजी टीवी चैनल को इंटर्व्यू के दौरान जनरल गफूर ने कहा, 'हम सब कि आतंकवाद के खिलाफ किस तरह से युद्ध शुरू हुआ था और किस तरह से हम पर थोपा गया है। हमने इस जंग को अपने मुल्क के सभी हितों को ध्यान में रखते हुए खुद की लड़ाई मानकर लड़ी है।'

गफूर ने स्पष्ट तरीके से कहा कि हमने आतंकवाद के खिलाफ वो सबकुछ किया है, जो हमारे हित में था और आगे भी हम ऐसे ही लड़ते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान अपनी धरती पर अफगानिस्तान की लड़ाई को नहीं लड़ने देगा। जनरल गफूर ने कहा कि अफगान-पाक सीमा को लेकर हमारे बीच कई बार वार्ता हो चुकी है, लेकिन अफगानिस्तान की लड़ाई को पाकिस्तान पर नहीं थोप सकते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+