Pakistan Insult at Davos: निवेश मांगने गए पाकिस्तान की स्विट्जरलैंड में थू-थू, 'मुर्दाबाद' के नारे लगे
Pakistan Insult at Davos: स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) 2026 के दौरान पाकिस्तान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। एक ओर जहां पाकिस्तान निवेश आकर्षित करने की कोशिश कर रहा था, वहीं दूसरी ओर पश्तून और सिंधी समूहों ने पाकिस्तानी सेना और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
खैबर पख्तूनख्वा में बेगुनाह नागरिकों की हत्या, मानवाधिकारों का उल्लंघन और आतंकवाद को राज्य द्वारा प्रायोजित किए जाने के आरोपों ने दावोस की सड़कों पर पाकिस्तान की छवि को धूमिल कर दिया। वैश्विक मंच पर पश्तूनों की इस गूंज ने पाकिस्तान की आंतरिक अस्थिरता और दमनकारी नीतियों को दुनिया के सामने बेनकाब कर दिया है।

Pashtun Protests WEF 2026: पाक सेना की बर्बरता का पर्दाफाश
दावोस की बर्फीली सड़कों पर पश्तून Tahaffuz Movement (PTM) और अन्य मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना पर खैबर पख्तूनख्वा में 'एक्स्ट्रा-जुडिशियल किलिंग' (फर्जी मुठभेड़) और नागरिकों के जबरन गायब होने का आरोप लगाया। हाथों में पोस्टर और बैनर लिए कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वे पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे नरसंहार पर चुप्पी तोड़ें।
दावोस में जुटे वैश्विक नेताओं के बीच पाकिस्तान के 'असली चेहरे' को उजागर करने के लिए यह एक रणनीतिक कदम था, जिससे पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को जवाब देते नहीं बना।
ये भी पढे़ं: Pakistan Army Balochistan: पाकिस्तानी सेना ने टैंकों से उड़ा दीं 40 मस्जिदें, इस खौफनाक खुलासे ने पाक बेनकाब
आतंकवाद और मानवाधिकार पर वैश्विक घेराबंदी
पाकिस्तान की 'इंटरनेशनल बेइज्जती' की सबसे बड़ी वजह उसकी दोहरी नीति रही है। दुनिया भर से आए दिग्गजों के सामने प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान को 'आतंकवाद का केंद्र' करार दिया। रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना द्वारा सिंधी और पश्तून अल्पसंख्यकों के अधिकारों का दमन अब एक वैश्विक मुद्दा बन चुका है।
मानवाधिकार आयोग (HRCP) की हालिया चिंताओं ने भी इन प्रदर्शनों को मजबूती दी है। स्विट्जरलैंड जैसे शांत देश में पाकिस्तान के खिलाफ उठे इन नारों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब पाकिस्तान की आंतरिक हिंसा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उसकी आर्थिक और कूटनीतिक प्रगति में सबसे बड़ी बाधा बन गई है।
ये भी पढ़ें: Shanzay Ali Rohail हैं? वो बनीं Pakistan Ex PM नवाज शरीफ की दूसरी पौत्र वधू , कैसे चढ़ा इश्क परवान?












Click it and Unblock the Notifications