तीन-तीन जगहों से चुनाव लड़ेंगे जेल में बंद इमरान खान, PTI का ऐलान, दिलचस्प हुई पाकिस्तान की राजनीति

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान आगामी आम चुनाव में कम से कम तीन निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। ये घोषणा इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने की है। इमरान खान फिलहाल तोशेखाना मामले में जेल में बंद हैं।

इमरान सरकार में कार्यवाहक कानून एवं न्याय मंत्री रहे बैरिस्टर अली जफर ने अदियाला जेल के बाहर मीडिया से कहा, 'इमरान खान साहब ने बताया कि वह पाकिस्तान के कम से कम तीन निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे।'

Imran khan contest three constituencies

इमरान खान को अदालत ने 5 अगस्त को 3 साल की जेल की सजा सुनाई थी। उन पर अपने प्रधानमंत्रित्व काल के दौरान मिले गिफ्ट्स को बेचने और उससे मिले पैसे को उजागर ना करने के आरोप थे। सजा होने के कारण उन पर पांच साल तक चुनाव लड़ने का प्रतिबंध लग गया था। हालांकि, कुछ दिनों बाद इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने उनकी तीन साल की सज़ा को निलंबित कर दिया लेकिन वह अन्य मामलों में अभी भी जेल में हैं।

पाकिस्तानी वेबसाइट डॉन की खबर के मुताबिक उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद उच्च न्यायालय तोशाखाना मामले में दोषसिद्धि को चुनौती देने वाली खान की याचिका पर अपना फैसला सुनाने वाला है। उन्होंने कहा, 'हमें उम्मीद है कि फैसला जल्द ही सुनाया जाएगा क्योंकि चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।'

जफर ने कहा कि पीटीआई के कार्यकर्ताओं को अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा,'जहां तक पीटीआई उम्मीदवारों का सवाल है, जेल में बंद हमारे कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर 100 फीसदी टिकट आवंटित किए जाएंगे। बाकी उम्मीदवारों को भी अंतिम रूप दे दिया गया है और उनके नामों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।'

जफर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को नामांकन पत्र दाखिल करने से रोकना एक 'अलोकतांत्रिक कदम' है और इससे स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव खतरे में पड़ जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+