VIDEO: पाकिस्तान की कंगाली का सोशल मीडिया पर बन रहा मजाक, इमरान खान का वीडियो GhabranaNahinHai हो रहा है VIRAL
UAE ने जैसे ही पाकिस्तान से 1 बिलियन डॉलर तुरंत जमा करने को कहा, ट्वीटर पर इमरान खान का मजाक बनाया जाने लगा। ट्वीटर पर इमरान खान का वीडियो घबराना नहीं है वायरल हो रहा है।
इस्लामाबाद: मुस्लिम देश संयुक्त अरब अमीरात ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। यूएई ने आज शाम तक पाकिस्तान को एक अरब डॉलर चुकाने को कहा है, जिसके बाद पाकिस्तान यूएई के सामने मोहलत देने के लिए गिड़गिड़ा रहा है। मगर सोशल मीडिया पर इमरान खान का जमकर मजाक बनाया जा रहा है। इमरान खान के कई वीडियो सोशल मीडया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें इमरान खान का अलग अलग मुद्दों पर मजाक बनाया जा रहा है।

इमरान बोले- घबराना नहीं है!
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का प्रसिद्ध जुमला है, घबराना नहीं है। और जैसे ही संयुक्त अरब अमीरात ने पाकिस्तान से एक अरब डॉलर तुरंत देने को कहा, इमरान खान का एक वीडियो वायरल होने लगा है। जिसमें इमरान खान कहते दिख रहे हैं, घबराना नहीं है। ट्वीटर यूजर G-219_Lost ने एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें म्यूजिक लगा हुआ है और इमरान घबराना नहीं है, कहते दिख रहे हैं।
ट्वीटर पर इमरान खान का मजाक
सोशल मीडिया ट्वीटर पर इमरान खान का जमकर मजाक बनाया जा रहा है। लोग पाकिस्तान की इस बुरी स्थिति के लिए इमरान खान को जिम्मेदार बता रहे हैं।
पाकिस्तान सरकार में अफरा-तफरी
कंगाल और खस्तेहाल मुल्क बन चुके पाकिस्तान के पास यूएई सरकार को चुकाने के लिए पैसे नहीं है और वो यूएई सरकार से बार बार मोहलत मांग रहा है लेकिन यूएई सरकार ने कहा है कि पाकिस्तान उसे किसी भी कीमत पर आज ही पैसे लौटाए। पाकिस्तान सरकार की तरफ से कहा गया है कि उसके पास 1 बिलियन डॉलर (15800 करोड़ पाकिस्तानी रुपये) नहीं है और अगर वो इतने पैसे यूएई को वापस करता है तो देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से बिगड़ जाएगी। दरअसल, यूएई सरकार का पैसा पाकिस्तान स्टेट बैंक में जमा है और उसकी मैच्योरिटी की आखिरी तारीख आज है जिसके बाद यूएई ने पाकिस्तान स्टेट बैंक से अपने पैसे वापस मांगे हैं।
फोन नहीं उठा रहे युवराज संयुक्त अरब अमीरात की इस डिमांड के बाद पाकिस्तान के शीर्ष अधिकारियों के हाथ-पांव फूल चुके हैं और वो बार बार संयुक्त अरब अमीरात सरकार से मोहलत मांग रहे हैं लेकिन वहां से उन्हें कोई जबाव नहीं मिल रहा है। पाकिस्तान सरकार के बड़े अधिकारी संयुक्त अरब अमीरात के युवराज मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात करने की कोशिश में लगातार जुटे हैं लेकिन युवराज पाकिस्तानी अधिकारियों के फोन नहीं उठा रहे हैं।
पहले ही दुनियाभर के कर्ज में दबे पाकिस्तान का कहना है कि वो किसी भी हालत में पैसे लौटाने की स्थिति में नहीं है और देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से खराब है। पाकिस्तान कंगाली की तरफ बढ़ रहा है और देश में महंगाई चरम पर है। संयुक्त अरब अमीरात युवराज से दुत्कार मिलने के बाद पाकिस्तान में फिर से चीन से कर्ज मांगने पर बात चल रही है। उधर यूएई अपने रूख पर कायम है और उसे किसी भी हाल में आज शाम तक पैसे चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications