पाकिस्तान: हमजा शहबाज चुने गए पंजाब के नए सीएम

लाहौर, 16 अप्रैल: पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के नेता हमजा शहबाज को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। शनिवार को पंजाब एंसेबली में भारी हंगामे और हाथापई के बीच हमजा को सीएम चुन लिया गया। हमजा को कुल 197 वोट हासिल हुए। वहीं उनकी प्रतिद्वन्दी पीएमएल-क्यू और पीटीआई ने मतदान का बहिष्कार किया। बता दें कि हमजा शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बेटे हैं। वहीं उनके ताया नवाज शरीफ भी पाकिस्तान के पीएम रह चुके हैं और पीएमएल-एन के अध्यक्ष हैं।

 Punjab CM

वोटिंग के बाद नतीजों की घोषणा करते हुए डिप्टी स्पीकर ने कहा कि यह दिन लोकतंत्र की सफलता है। उन्होंने हंगामे के बावजूद मतदान में भाग लेने वाले एमपीए (मेंबर पंजाब एसेंबली) की भी सराहना की।

पंजाब एसेंबली में सदस्यों के बीच आज जमकर मारपीट हुई। हंगामे में डिप्टी स्पीकर सरदार दोस्त मुहम्मद मजारी और पीएमएल-क्यू नेता चौधरी परवेज इलाही को चोटें भी लगी हैं। हंगामे और हाथापाई के चलते एसेंबली का सत्र भी करीब पांच घंटे देरी से शुरू हुआ।

शहबाज शरीफ बने हैं पाक के पीएम

हमजा के पिता शहबाज शरीफ 11 अप्रैल को ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने हैं। इमरान खान की सरकार के बहुमत साबित करने में नाकामयाब रहने के बाद शहबाज को पाक पीएम की कुर्सी मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+