पाकिस्तान: नवाज शरीफ को 10 साल की सजा, करप्शन केस में बेटी मरियम को भी 7 साल की जेल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बर्खास्त प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज को चुनाव से ऐन वक्त पर तगड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान के अकाउंटेब्लिटी कोर्ट ने शुक्रवार को अपने एक फैसले में नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाते हुए 10 साल की सजा सुनाई है, वहीं उनकी बेटी को भी इसी केस में 7 साल के लिए जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने एवेंफील्ड भ्रष्टाचार संदर्भ में नवाज शरीफ पर करीब 73 करोड़ और मरियम पर 18 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

पाकिस्तान: भ्रष्टाचार मामले में नवाज शरीफ को 10 साल की जेल

कोर्ट ने शरीफ के खिलाफ तीन भ्रष्टाचार संदर्भों में से पहले ही अपने फैसले को आरक्षित कर दिया था। वहीं उनकी बेटी मरियम नवाज और दामाद कैप्टन (सेवानिवृत्त) मोहम्मद सफदर के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के तहत भ्रष्टाचार पर निगरानी रखने वाली एजेंसी ने फाइल दायर की गई थीं। मरियम के पति कैप्टन को भ्रष्टाचार मामले में 1 साल की सजा सुनाई गई है।

कोर्ट के इस फैसले के बाद मरियम नवाज अब चुनाव भी नहीं लड़ पाएंगी, जो पीएमएल-एन के टिकट से एनए-127 संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने जा रही थीं।

कोर्ट के इस फैसले के बाद नवाज शरीफ के भाई और पंजाब प्रांत के सीएम रह चुके शहबाज शरीफ ने कहा कि वे इस फैसले के खिलाफ कानूनी और संवैधानिक रास्ता अपनाकर लड़ाई जारी रखेंगे। शहबाज ने कहा कि पीएमएल-एन के हमारे सभी उम्मीदवार चुनाव लड़ने जा रहे हैं और अपने चुनावी अभियान के दौरान वे इस निर्णय खिलाफ आवाज निराशा व्यक्त करेंगे।

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल जुलाई में नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाया था, जिसके बाद उन्हें प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा था। हालांकि, कोर्ट ने नेशनल अकाउंटेबिलिटी कोर्ट (एनएबी) ने नवाज के पूरे परिवार के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में जांच के आदेश दिए थे। जिसके बाद एनएबी ने कोर्ट में मरियम और उनके पति के खिलाफ सबूत पेश किए थे।

नवाज ने अपनी अनुपस्थिति की वजह से गुरुवार को एनएबी को एक लेटर लिखकर सुनवाई को आगे बढ़ाने की मांग की थी। बता दें कि नवाज शरीफ इन दिनों लंदन में हैं, जहां वे अपनी पत्नी का इलाज करवा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+