अब पाकिस्तान में किसकी सरकार? नवाज शरीफ और इमरान दोनों ने किया जीत का दावा, पर फाइनल रिजल्ट अब भी बाकी
Pakistan Election Results: पाकिस्तान में संसदीय और प्रांतीय चुनावों के लिए वोटों की गिनती अभी भी जारी है। पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने अभी तक अंतिम चुनाव परिणामों की घोषणा नहीं की है।
हालांकि दो अलग-अलग पार्टियों के दो मुख्य राजनीतिक नेताओं ने आम चुनावों में जीत का दावा किया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के इमरान खान और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन (पीएमएल-एन) के नवाज शरीफ दोनों ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री नवाज शरीफ ने देश के संसदीय चुनावों में अपनी पार्टी की जीत की उम्मीद की थी लेकिन शरीफ को अब सत्ता तक पहुंचने की चुनौतीपूर्ण राह का सामना करना पड़ रहा है। उनके जेल में बंद प्रतिद्वंद्वी इमरान खान द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार अप्रत्याशित रूप से मजबूत प्रदर्शन करते हुए आगे चल रहे हैं।
Pakistan Election Results: पाकिस्तान में कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर आगे?
- इस बीच जियो न्यूज द्वारा 266 में से 241 सीटों के लिए बताए गए अनौपचारिक अनंतिम नतीजों में ज्यादातर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवार 97 सीटों के साथ आगे चल रहे हैं।
- पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन), जो सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, 72 सीटों पर जीत दर्ज की है।
- उसके बाद पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) 52 सीटों पर जीत दर्ज की है।
- जबकि मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (MQM-P) 15 सीट , जमीयत-ए-उलामी-फैजल (JUI-F) 3 सीट और बलूचिस्तान नेशनल पार्टी 2 सीटें जीत चुके हैं।
इमरान खान ने AI वर्जन वाला 'विजय भाषण' भी किया जारी
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने शनिवार को अपनी AI आवाज में एक 'विजय भाषण' भी जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सुप्रीमो का 'लंदन प्लान' मतदान के दिन मतदाताओं की भारी भागीदारी से नवाज शरीफ फेल हो गए हैं।
इमरान खान की पार्टी पीटीई ने सरकार बनाने का दावा करते हुए कहा है कि हमें पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा और केंद्र में बहुमत मिला है...इसलिए हम इन तीनों जगहों सरकार बनाने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications