Pakistan की इंटरनेशनल फजीहत! रक्षा मंत्री ने किया नकली Pizza Hut का उद्घाटन, असली कंपनी ने सरेआम लगाई फटकार!
Pakistan: पाकिस्तान में कुछ भी हो सकता है, और यह बात वहां के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर साबित कर दी है। जो मंत्री देश की सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों का जिम्मेदार है, वह खुद एक 'नकली' दुकान के झांसे में आ गया। पाकिस्तान के सियालकोट में एक अजीबो-गरीब वाकया हुआ, जिसने पूरी दुनिया में पाकिस्तान सरकार की किरकिरी करा दी है।
रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बड़े ताम-झाम और आत्मविश्वास के साथ जिस 'Pizza Hut' का फीता काटा, वह असल में पूरी तरह फर्जी निकला।

रक्षा मंत्री को भनक तक नहीं, काट दिया फीता
ख्वाजा आसिफ, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के दिग्गज नेता और देश के रक्षा मंत्री हैं। वह सियालकोट छावनी (Cantonment) में एक नए आउटलेट का उद्घाटन करने पहुंचे। लाल रंग की छत, वही पुराना लोगो और पिज़्ज़ा हट की ब्रांडिंग-सब कुछ ऐसा सजाया गया था कि मंत्री जी भी गच्चा खा गए। कैमरे चमके, तालियां बजीं और मंत्री जी ने सीना चौड़ा करके फीता काट दिया।
उन्हें लगा कि वो अपने शहर में एक इंटरनेशनल ब्रांड ला रहे हैं, लेकिन असल में वे अपनी ही सरकार की 'इंटेलिजेंस विफलता' का सबूत पेश कर रहे थे।
असली Pizza Hut ने जारी किया बयान
उद्घाटन की तस्वीरें अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो ही रही थीं कि असली 'Pizza Hut Pakistan' ने मैदान में उतरकर पाकिस्तान सरकार की इज्जत का फालूदा बना दिया। कंपनी ने एक सख्त बयान जारी करते हुए साफ कर दिया कि सियालकोट में खुला यह आउटलेट पूरी तरह से 'अवैध और नकली' है।
कंपनी ने सरेआम बेइज्जती करते हुए कहा, 'हम अपने ग्राहकों को बताना चाहते हैं कि सियालकोट कैंट में खुला यह आउटलेट नकली है। इसका पिज़्ज़ा हट पाकिस्तान या हमारी पैरेंट कंपनी 'Yum! Brands' से कोई लेना-देना नहीं है। न तो यहां हमारी रेसिपी इस्तेमाल हो रही है और न ही हमारे फूड सेफ्टी के मानक।'
इतना ही नहीं, असली कंपनी ने यह भी कहा कि वे अपनी ब्रांडिंग चोरी करने के जुर्म में इस नकली दुकान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। सोचिए, जिस दुकान का उद्घाटन देश का रक्षा मंत्री कर रहा हो, उस पर कॉपीराइट चोरी और धोखाधड़ी का आरोप लग रहा है!
इंटेलिजेंस फेलियर या पिज़्ज़ा फेलियर?
इस घटना ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान सरकार को हंसी का पात्र बना दिया है। लोग सवाल पूछ रहे हैं कि जिस रक्षा मंत्री के पास देश की सुरक्षा का जिम्मा है, जो दावा करते हैं कि उन्हें दुश्मन की हर चाल की खबर है, उन्हें यह तक पता नहीं चला कि वे जिस दुकान का उद्घाटन करने जा रहे हैं, वह असली है या नकली?
हकीकत यह है कि पूरे पाकिस्तान में पिज़्ज़ा हट के सिर्फ 16 अधिकृत (Authorized) स्टोर हैं। जिनमें 14 लाहौर में और 2 इस्लामाबाद में हैं। सियालकोट का नाम तो लिस्ट में था ही नहीं। लेकिन बिना किसी जांच-पड़ताल के, सिर्फ फोटो खिंचवाने की होड़ में मंत्री जी वहां पहुंच गए और पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान का मजाक उड़वा दिया।












Click it and Unblock the Notifications