PAK रक्षा मंत्री की भारत को धमकी, कहा- अस्तित्व को खतरा होने पर करेंगे परमाणु हमला
नई दिल्ली। एक तरफ आज उरी में भारतीय जवानों और आतंकवादियों के बीच में मुठभेड़ चल रही है वहीं इसी बीच पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ऐसा बयान दिया जिसे सुनकर दोनों ओर की नफरत की आग और भड़क सकती है।
ख्वाजा ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में धमकी भरे अंदाज में कहा कि अगर हमारी सलामती को खतरा हुआ तो हम भारत पर परमाणु हमला करने में भी एक सेंकड की भी देरी नहीं करेंगे।
पाक रक्षामंत्री ने कहा कि अगर पाकिस्तान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई तो हम किसी चीज का लिहाज नहीं करेंगे इसलिए हम चाहते हैं कि कश्मीर मसले का हल निकले लेकिन अगर हमें जरा भी लगा कि हमारे ऊपर आंच आने वाली है तो हमें परमाणु हमला करने में समय नहीं लगेगा।













Click it and Unblock the Notifications