पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है। कोर्ट में गैर हाजिर रहने पर उनके खिलाफ ये वारंट जारी किया गया।

कराची। पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है। पाकिस्तान की एक अदालत ने वसीम अकरम के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। वीम अकरम के खिलाफ एक रोज रेज मामले में कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान अकरम के कोर्ट नहीं पहुंचने पर उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक अकरम पिछले कई सुनवाई से कोर्ट में गैर मौजूद रह रहे थे। जिसके बाद कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया।

 Pakistan court issues arrest warrant against Wasim Akram

50 साल के वसीम अकरम पर साल 2015 में रोड रेज का केस दर्ज किया था। पाकिस्तान के बहादराबाद में एक पुलिस शिकायत दर्ज की थी। जिसके बाद इस मामले में एक संदिग्ध के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। लगातार सुनावाई के दौरान वो कोर्ट में गैरहाजिर रहे थे। जिसके बाद कोर्ट ने लगातार 31 सुनवाई चोड़ने के बाद उनके खिलाफ ये अरेस्ट वारंट जारी कर दिया।

जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2015 में अकरम ने खुद ही ये मामला दर्ज करवाया था। अकरम की मर्सिडीज कार पर छह अगस्त, 2016 को कराची के कारसाज मार्ग पर गोली चली थी। दुर्घटना के बाद हुई कहासुनी के बीच दूसरी कार में पीछे की सीट पर बैठा व्यक्ति बाहर निकला और अकरम की कार पर गोली चला दी। मामले के आरोपी मेजर रहमान को जमानत मिल गई। उन्होने चिट्ठी लिखकर अकरम से माफी मांगी थी। लेकिन कोर्ट में गैर हाजिर रहने पर अब वो खुद इस मामले में फंस गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+