मुंबई धमाकों के आतंकियों को पाक कंपनी ने दिये था 8 इंजन
इस्लामाबाद। मुंबई धमाकों के बारे में पाकिस्तान का हाथ होने की एक बार फिर से पुख्ता सबूत के साथ पुष्टि हुई है। पाकिस्तान में यामाहा कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधन ने आतंकवाद निरोधी अदालत में बयान देकर खुद बताया कि 2008 के मुंबई हमलों के मददगारों में से एक को उनकी कंपनी ने आठ जापानी यमाहा इंजन बेचे थे जिसकी मदद से कसाब भारत आने में सफल हुआ था।

कंपनी के अधिकारी ने बताया कि उनकी फर्म ने भगोड़े आरोपी अमजद खान को वो इंजन बेचे थे। अमजद खान लश्कर ए तैयबा का मुख्य निवेशक है। कंपनी के महाप्रबंधक ने रावलपिंडी की उच्च सुरक्षा वाली अडियाला जेल में सुनवाई कर रही अदालत को यह जानकारी दी।
जिन इंजनों को यामाहा कंपनी ने दिया था उसी की मदद से कसाब और उसके साथियों ने छोटी नाव बनायी थी जिसकी मदद से वह मुंबई पहुंचने में कामयाब हुआ था। गौरतलब है कि मुंबई हमले में आतंकियों ने कई लोगों को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया था।












Click it and Unblock the Notifications