पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, बस पर ट्रक गिरने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
2020 में, WHO ने डेटा प्रकाशित किया था, जिसमें दिखाया गया कि पाकिस्तान में सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों की संख्या कुल मृत्यु का 1.93% थी।
लाहौर, अगस्त 14: पाकिस्तान के लाहौर में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 13 लोग मारे गये हैं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हादसा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हुआ है और एक बस के ऊपर भारी भरकम ट्रक पलट गया, जिसमें 13 लोग कुचलकर मारे गये हैं, वहीं पांच लोग गंभीर घायल हो गये हैं। बचाव अधिकारियों के अनुसार शनिवार शाम लाहौर से करीब 400 किलोमीटर दूर रहीम यार खान जिले में विपरीत दिशा से आ रहे गन्ने से लदे ट्रक से बस की आमने-सामने टक्कर हो गई।

13 लोगों की दर्दनाक मौत
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, बस में 18 लोग सवार थे और "दुर्घटना के बाद, बचाव दल के सदस्यों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है, वहीं 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है और पांचों घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है'। अधिकारियों ने आगे कहा कि बारिश का पानी सड़क पर जमा हो गया था, जिसकी वजह से दुर्घटना हुई है। अधिकारियों के बयान में कहा गया है कि, "दुर्घटना के बाद बस गन्ने की बोरियों से भरे ट्रक के नीचे दब गई और बचाव दल को घायलों को अस्पताल पहुंचाने में काफी समय लगा।" बताया जा रहा है कि ट्रक का चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। पाकिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं बहुत अधिक हो गई हैं, इस तथ्य की ओर इशारा करते हुए कि घटिया बुनियादी ढांचे, जीर्ण-शीर्ण वाहन और यातायात नियमों की काफी अवहेलना की जाती है। 2020 में, WHO ने डेटा प्रकाशित किया था, जिसमें दिखाया गया कि पाकिस्तान में सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों की संख्या कुल मृत्यु का 1.93% थी। (तस्वीर- सांकेतिक)












Click it and Unblock the Notifications