पाकिस्तानी हमले में मारे गए 3 अफगानी क्रिकेटर कौन? PAK सेना ने अफगानिस्तान पर बरसाए बम, तोड़ा सीजफायर!

Afghanistan and Pakistan Row: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर सीमा पर तनाव बढ़ गया है। दोनों देशों के बीच 48 घंटे के युद्धविराम (सीजफायर) को आपसी सहमति से आगे बढ़ाया गया था, लेकिन इसके कुछ ही घंटे बाद हालात बिगड़ गए। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर अपने पक्तिका प्रांत में हवाई हमले करने का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि इन हमलों में तीन अफगानी क्रिकेटरों समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने पुष्टि की है कि पक्तिका प्रांत के उरगुन जिले में पाकिस्तानी हवाई हमले में उनके तीन क्रिकेटर कबीर, सिबगातुल्ला और हारून की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये तीनों खिलाड़ी शराना शहर में एक फ्रेंडली मैच खेलकर अपने घर लौट रहे थे। लौटने के बाद उरगुन में एक सभा के दौरान उन पर हमला हुआ।

3 Afghan cricketers death

इस हमले में आठ अन्य स्थानीय लोगों की भी मौत हुई, जबकि सात घायल बताए जा रहे हैं। ACB ने इस दर्दनाक घटना को अफगानिस्तान के खेल जगत के लिए "बहुत बड़ी क्षति" बताया है। बोर्ड ने शहीद खिलाड़ियों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

क्रिकेट बोर्ड ने रद्द की त्रिकोणीय सीरीज, पाकिस्तान से खेलने से किया इनकार

इस हमले के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी त्रिकोणीय टी20 सीरीज से हटने की घोषणा की है। यह सीरीज नवंबर के आखिर में खेली जानी थी, जिसमें पाकिस्तान और एक अन्य देश शामिल था। ACB ने अपने बयान में कहा, "अल्लाह शहीदों को जन्नत में ऊंचा दर्जा दे और परिवारों को इस कठिन समय में सब्र बख्शे।"

सीजफायर के बीच हुई बमबारी, हालात बने तनावपूर्ण

दोनों देशों ने शुक्रवार को युद्धविराम को बढ़ाने पर सहमति जताई थी। पाकिस्तान का एक प्रतिनिधिमंडल पहले से ही दोहा पहुंच चुका था, जबकि अफगान प्रतिनिधिमंडल को शनिवार को पहुंचना था। लेकिन इस समझौते के कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान की तरफ से कथित एयरस्ट्राइक की खबर आई, जिसने हालात और बिगाड़ दिए।

अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत के पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद इस्माइल माविया ने बताया कि पाकिस्तानी विमानों ने बर्मल और उरगुन जिलों में बमबारी की, जिसमें स्थानीय नागरिकों समेत खिलाड़ी मारे गए।

पाकिस्तान का जवाब: 'तालिबान से था युद्धविराम, आतंकियों से नहीं'

दूसरी ओर, रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने दावा किया है कि युद्धविराम अफगान तालिबान के साथ था, न कि उन आतंकियों के साथ जो अफगान जमीन से पाकिस्तान पर हमले कर रहे हैं।

इससे पहले उत्तर वज़ीरिस्तान में हुए एक आत्मघाती हमले में सात पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई थी। पाकिस्तान ने दावा किया कि यह हमला अफगान सीमा से आए आतंकियों ने किया था।

तालिबान ने दी चेतावनी, बोला-अगर हमले नहीं रुके तो देंगे जवाब

अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने स्थानीय टीवी चैनल Ariana News से कहा कि "काबुल सरकार ने अपने सैनिकों को सख्त आदेश दिया है कि जब तक पाकिस्तान हमला नहीं करता, तब तक युद्धविराम का पालन किया जाए।" लेकिन पाकिस्तान की कार्रवाई के बाद अफगानिस्तान में गुस्सा भड़क गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+