बारिश में महिला अधिकारी से पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने छीना छाता, अब पूरी दुनिया में हो रही थू-थू
पकिस्तान के पीएम फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित न्यू ग्लोबल फाइनेंसिंग पैक्ट शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वे यहां पर नए कर्ज की तलाश में पहुंचे हैं।
इस बीच फ्रांस पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसे देख पीएम शरीफ की खूब आलोचना हो रही है।

वायरल हो रहे वीडियो में पीएम शरीफ एक महिला के साथ रूखा व्यवहार करते दिख रहे हैं, जिसपर यूजर्स उनकी क्लास लगा रहे हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहबाज मीटिंग वेन्यू पर पहुंचते हैं। इस दौरान तेज बारिश हो रही है। प्रोटोकॉल के तहत एक महिला अधिकारी पाकिस्तान के पीएम शहबाज को कार तक रिसीव करने आती है।
वीडियो में साफ दिखता है कि कार से उतरने के बाद महिला अधिकारी पीएम शहबाज को रिसीव कर ला रही है। इसी दौरान शाहबाज उससे छाता लेते हैं, और बिना उसको साथ लिए अकेले ही मीटिंग हॉल में पहुंच जाते हैं। इस दौरान महिला अफसर भीगते हुए पीछे-पीछे आते हुए देखा जा सकता है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पेरिस सम्मलेन में दुनिया के देशों से पाकिस्तान को ऋण देने की अपील की है। पेरिस सम्मेलन में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 2022 में पाकिस्तान में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद पाकिस्तान को ऋण नहीं मिलने को लेकर चिंता जताई।
शहबाज शरीफ ने कहा, कि पाकिस्तान को ऋण देने की पेशकश की गई थी, लेकिन अभी तक ऋण नहीं दिए गये, जबकि "एक देश या देशों" की सुरक्षा पर अरबों खर्च किए जा रहे हैं।
आपको बता दें, कि पाकिस्तान को आईएमएफ ने ऋण देने से मना कर दिया है और पाकिस्तान के ऊपर डिफॉल्ट होने का खतरा मंडरा रहा है, लिहाजा पाकिस्तान लगातार अलग अलग देशों और मंचों से ऋण मांग रहा है। हालांकि, कोई भी देश अभी तक पाकिस्तान को ऋण देने के लिए तैयार नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications