पाक के नए पीएम की गीदड़भभकी, भारत के लिए तैयार हैं शॉर्ट रेंज के परमाणु हथियार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का बड़ा बयान, भारतीय सेना से निपटने के लिए तैयार किया शॉर्ट रेंज परमाणु हथियार,भारतीय सेना के कोल्ड स्टार्ट डॉक्टराइन से निपटने के लिए तैयार किया, पाकिस्तान में परमाणु हथियार
नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद अब्बासी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने शॉर्ट रेंज का परमाणु हथियार तैयार कर लिया है, जिसकी मदद से वह भारतीय सेना की शीत युद्ध की नीति का सामना कर सकता है, जिसे भारतीय सेना ने शुरू किया है। अब्बासी ने कहा कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार पूरी तरह से सुरक्षित हैं।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे पास परमाणु हथियारों को सुरक्षित रखने का बेहद ही पुख्ता इंतजाम है। हमने लंबे समय से इस बात को साबित किया है कि यह ऐसी काफी सुरक्षित प्रक्रिया है।
इसे भी पढ़ें- Rahul Gandhi at Times Square: असहिष्णुता से बिगड़ी भारत की छवि-राहुल गांधी

सुरक्षित हैं परमाणु हथियार
अब्बासी ने एक शीर्ष अमेरीकी अधिकारी के एक सवाल के जवाब में यह बात कही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की न्युक्लियर कमांड अथॉरिटी देश के परमाणु हथियारों को बेहतर सुरक्षित ढंग से रखती है। आपको बता दें कि एनसीए पाकिस्तान में परमाणु हथियार की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है और इसी के हाथों में इसके कंट्रोल और ऑपरेशन का जिम्मा है।

भारतीय सेना के खिलाफ तैयार किया हथियार
अब्बासी ने कहा कि जहां तक परमाणु हथियारों की नीति की बात है हमारे पास फील्डेड टैक्टिकल परमाणु हथियार नहीं है, हमने शॉर्ट रेंज के परमाणु हथियार तैयार किए हैं, जिसकी मदद से हाल ही में भारतीय सेना ने जो कोल्ड स्टार्ट डॉक्टराइन को अपनाया है, उसका जवाब दिया जा सके। उन्होंने कहा कि इसकी भी जिम्मेदारी एनसीए के पास ही है कि कैसे इसका इस्तेमाल किया जाए।

अमेरिका को है चिंता
अमेरिका के थिंक टैंक कहे जाने वाले डेविड सैंगेर ने कहा कि पाकिस्तान के पास सबसे तेजी से बढ़ता हुए परमाणु हथियार है। उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसा कोई परमाणु हथियार नहीं है जो काफी तेजी से बढ़ रहा है। नॉर्थ कोरिया को छोड़ दें तो किसी भी देश का परमाणु हथियार अमेरिका के लिए चिंता का विषय नहीं है, क्योंकि अमेरिकी लोगों को इस बात की चिंता है कि नॉर्थ कोरिया में परमाणु हथियार सुरक्षित हैं या नहीं।
किसी भी आतंकी के हाथ में नहीं जा सकता
अब्बासी ने इस बात को फिर से दोहराया कि पाकिस्तान में परमाणु हथियार पूरी तरह से सुरक्षित हैं, उन्होंने कहा कि पिछले 20 साल इस बात का पुख्ता सबूत हैं। ऐसे में किसी भी तरह का संदेह नहीं होना चाहिए कि कोई आतंकी संगठन इसे हासिल कर सकता है, इसकी कोई संभावना नहीं है। पाकिस्तान एक जिम्मेदार और वैश्विक नागरिक है, हमने अपनी प्रतिबद्धता पाकिस्तान में पिछले 15 वर्षों से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़कर दिखाई है।












Click it and Unblock the Notifications