यहां लड़के और लड़कियों के लिए एक ही बाथरूम, कॉलेज ने दी मंजूरी
नई दिल्ली। सार्वजनिक जगहों पर, कॉलेजो में, स्कूलों में और दफ्तरों मेंया फिर होटलों में...जहां भी आप जाते हैं वहां वहां आपने पुरूषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय देखा होगा, लेकिन आज जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वहां लड़के-लड़कियों के लिए एक ही बाथरूम की व्यवस्था की गई है। हैरान मत होइए ये खबर है जाने-माने यूनिवर्सिटी ऑक्सफोर्ड की। इंग्लैंड के प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने लड़के-लड़कियों के लिए एक ही टॉयलेट के इस्तेमाल का आदेश जारी किया है।

छात्र-छात्रों के लिए एक ही टॉयलेट
इंग्लैंड के इस मशहूर यूनिवर्सिटी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने छात्र और छात्राओं के लिए एक ही टॉयलेट के इस्तेमाल का आदेश दिया है। यूनिवर्सिटी ने समरविले कॉलेज में वोटिंग के आधार पर ये फैसला लिया और स्टूडेट्स को एक ही बाथरूम इस्तेमाल करने का आदेश दिया।

वोटिंग के आधार पर लिया गया फैसला
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से छात्रों को इसके लिए वोट करने को कहा, जिसके बाद 80 फीसदी वोट एक ही बाथरूम के इस्तेमाल के पक्ष में आएं। वोटिंग के बाद यूनिवर्सिटी ने इस फैसले को लागू कर दिया, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने इस फैसले पर खुशी जाहिर की है, हालांकि कुछ छात्राओं को यूनिवर्सिटी के इस फैसले से परेशानी हो रही है।

बढ़ सकती है यौन हिंसा
इन छात्राओं का कहना है कि एक ही बाथरूम के इस्तेमाल के फैसले से यूनिवर्सिटी में यौन हिंसा की घटनाएं बढ़ सकती है। यूनिवर्सिटी ने मतदान के बाद अब कॉलेज के सभी बाथरूम से मेल या फीमेल के साइन हटा दिए है और उसकी जगह वहां Gender neutral toilets के बोर्ड लगाए जा रहे हैं। जो छात्र इस फैसले के समर्थन में है उनका कहना है कि इस फैसले के बाद LGBT कम्यूनिटी के लोग भी बाथरूम का सहजता से इस्तेमाल कर सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications