Libya Floods: लीबिया में बाढ़ से भारी तबाही, 3 हजार से अधिक लोगों की मौत, 10 हजार से अधिक लोग लापता
लीबिया में 9 सितंबर को आए भयानक तूफान डेनियल के प्रभाव से अब तक 3 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। इतना ही नहीं, देश में 10 हजार लोग लापता भी बताए जा रहे हैं।
लीबिया के रेड क्रिसेंट के प्रवक्ता तौफीक अल-शुकरी का कहना है कि 2,084 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। साथ ही 20,000 लोग विस्थापित हुए हैं। अलजजीरा की खबर के मुताबिक दो बांधों के टूटने के बाद डेर्ना शहर में सबसे ज्यादा तबाही हुई है।

लीबियाई सेना के अनुसार, डेर्ना में 1,200 लोग घायल भी हुए हैं। डेर्ना के अलावा अल मर्ज, सुसाह, शाहत और अल बायदा शहरों में भी कई मौतें दर्ज की गई हैं।
बाढ़ पर नज़र रखने वाली वेबसाइट फ्लडलिस्ट के अनुसार, लीबिया के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि रविवार तक 24 घंटे की अवधि के भीतर बायदा शहर में 16 इंच से अधिक बारिश हुई है।
लीबिया के एक अधिकारी का कहना है कि सरकारी उपेक्षा की वजह से बांधों का दशकों तक ठीक से रख-रखाव नहीं हुआ था जिसकी वजह से तबाही और बढ़ गई। सिर्फ डर्ना में ही 1000 से अधिक शव अभी तक बरामद हो चुके हैं। हालात इतने खराब हैं कि शवों को दफनाने तक की जगह नहीं बची। है।
लीबियाई आर्थिक और सामाजिक बोर्ड के महमूद इफ़्तेसी ने कहा, "ये दो बांध टूट गए। जहां तक शहरी नियोजन की बात है, लोग नदी के किनारे घर बना रहे थे। हम 50 वर्षों से बड़े पैमाने पर अराजकता से गुज़र रहे हैं, इसलिए यही समस्या है।"
स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल जलील ने कहा कि मरने वालों का आंकड़ा 3 हजार से अधिक हो चुका है। फिलहाल हमारे पास इतना ही आंकड़ा है, अभी पुख्ता तौर पर कुछ भी कहना मुकिल है लेकिन जैसी कंडीशन है उससे लगता है कि ये 10 हजार के पार भी जा सकता है। इसके अलावा एक लाख से ज्यादा लोग लापता हो सकते हैं।
नागरिक उड्डयन मंत्री हिकेम अबू शिकाउत ने कहा कि मुझे लगता कै कि डेर्ना शहर का 25 फीसदी हिस्सा पूरी तरह से खत्म हो गया है तो ये अतिश्योक्ति नहीं है। डेर्ना इलाके में हालात इतने बुरे हो चुके हैं कि कई जगहों पर तो पहुंचा भी नहीं जा सकता।
मंत्री ने आगे कहा कि कई इलाकों में पानी में लाशें तैरती नजर आ रही हैं। समुद्र में, घाटियों में, इमारतों के नीचे शव पड़े हैं। कई घरों में शव सड़ चुके हैं और इनकी वजह से बीमारियां फैलने का खतरा है।












Click it and Unblock the Notifications