Alan Arkin: ऑस्कर विजेता और मशहूर अमेरिकी अभिनेता एलन आर्किन का निधन, 89 की उम्र में ली आखिरी सांस

Alan Arkin Passed Away: ऑस्कर विजेता और मशहूर अमेरिकी अभिनेता एलन आर्किन का निधन हो गया। उन्होंने 89 की उम्र में आखिरी सांस ली। उन्हें 2006 में ऑस्कर अवार्ड मिला था।

एलन आर्किन कॉमेडी और ड्रामा दोनों भूमिकाओं में बेहद शानदार तरीके से अभिनय करते थे। उन्हें फिल्म लिटिल मिस सनशाइन में दादा की भूमिका निभाने के लिए ऑस्कर अवार्ड मिला था।

ऑस्कर विजेता अभिनेता एलन आर्किन का निधन

वैरायटी की रिपोर्ट के अनुसार, एलन आर्किन का गुरुवार को कैलिफ़ोर्निया के कार्ल्सबैड में उनके घर पर निधन हो गया। आर्किन के बेटों एडम, मैथ्यू और एंथोनी ने एक संयुक्त बयान में कहा कि हमारे पिता एक कलाकार और मनुष्य दोनों ही रूप में प्रकृति की एक अद्वितीय प्रतिभाशाली व्यक्ति थे। एक प्यारे पति, पिता, दादा और परदादा के रूप में उनका आदर के साथ हमेशा नाम लिया जाएगा। उनकी हमेशा बहुत याद आएगी।

एलन आर्किन कई फिल्मों में काम किए हैं। उन्हें चार बार अकादमी पुरस्कार के लिए नोमिनेटेड किया गया। 1963 में कार्ल रेनर की एंटर लाफिंग में उनकी पहली मेजर स्टेज रोल के लिए ब्रॉडवे का शीर्ष सम्मान टोनी पुरस्कार मिला था।

उनकी पहली प्रमुख फिल्म भूमिका ने उन्हें ऑस्कर नामांकन भी दिलाया। शुरू में एलनआर्किन को लिटिल मिस सनशाइन की भूमिका के लिए अस्वीकार कर दिया गया था, लेकिन बाद में उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का ऑस्कर दिलाया। यह किरदार 80 साल के एक बदजुबान दादा का था, जो नशीली दवाओं के दुरुपयोग और बुरे व्यवहार के कारण वर्षों से कमजोर और अस्थिर थे।

2007 में द न्यूयॉर्क टाइम्स के साथ एक साक्षात्कार के दौरान आर्किन ने अपने बाइसेप्स को फ्लेक्स करते हुए और मसलमैन पोज़ देते हुए कहा कि यह मेरे जीवन में अब तक मिली सबसे अच्छी अस्वीकृति है।

यह भी पढ़ें- अमेरिका में देसी जुगाड़! पायलट ने खिड़की से यूं लटक कपड़े से साफ की विंडशील्ड, देखें VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+