राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया से अमेरिकी सेनाओं की वापसी का आदेश साइन किया
वॉशिंगटन। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन की ओर से बताया गया है कि सीरिया से अमेरिकी सेनाओं की वापसी वाला आदेश साइन हो चुका है। अमेरिकी सेनाएं, सीरिया में आईएसआईएस के खिलाफ जारी लड़ाई में मदद दे रही हैं। अमेरिकी मिलिट्री के प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी एएफपी को जानकारी दी, 'सीरिया के लिए एग्जिक्यूट ऑर्डर पर साइन हो चुके हैं।' बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से इस बात का ऐलान किया था सीरिया में आईएसआईएस हार चुका है। इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि अब समय आ गया है जब सेनाओं को सीरिया से वापस बुला लिया जाए।

ट्रंप के फैसले की आलोचना
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि सीरिया के एक बड़े हिस्से पर आईएसआईएस की हार हो चुकी है। ट्रंप ने जब सेनाओं के वापसी का ऐलान किया तो हर कोई हैरान था। ट्रंप के इस कदम को अमेरिकी राजनेता और अंतरराष्ट्रीय देश खतरनाक करार दे रहे हैं। उन्होंने ट्रंप के आदेश को अपरिपक्व करार दिया है। उनका कहना है कि यह फैसला पहले से ही अस्थिर और तबाह हो चुके क्षेत्र को और अस्थिर कर देगा। इस फैसले के बाद ही ट्रंप ने अफगानिस्तान से भी 14,000 सैनिकों की वापसी की घोषणा कर दी थी। ट्रंप के इन दो फैसलों की वजह से अमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मैटिस को इस्तीफा देना पड़ा। साथ साथ आईएसआईएस के खिलाफ लड़ रही गठबंधन सेनाओं के लिए नियुक्त विशेष दूत ब्रेट मैकगर्क ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है।












Click it and Unblock the Notifications