Operation Kaveri: सूडान से अब तक 1800 से अधिक भारतीयों का रेस्क्यू, 392 भारतीयों का जत्था दिल्ली पहुंचा
भारत ने जेद्दाह में एक ट्रांजिट फैसिलिटी स्थापित की है और विदेश राज्य मंत्री (MoS) वी मुरलीधरन सऊदी अरब शहर से निकासी मिशन की देखरेख कर रहे हैं।

सूडान में जारी हिंसा के बीच ऑपरेशन कावेरी के तहत भारतीयों को निकाला जा रहा है। इसके तहत पांचवें दिन शुक्रवार को 392 भारतीयों का एक जत्था नईदिल्ली पहुंचा है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया है।
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि 392 यात्रियों को लेकर एक और सी-17 विमान नई दिल्ली पहुंचा है। उन्हें संघर्षग्रस्त सूडान से निकाला गया है।
आपको बता दें कि हिंसाग्रस्त सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए केंद्र सरकार ने सोमवार को ऑपरेशन कावेरी शुरू किया। इस अभियान को नेवी के जहाज INS सुमेधा, तेग, तरकश और भारतीय वायु सेना के C-130J एयरक्राफ्ट के जरिए अंजाम दिया जा रहा है।
हिंसाग्रस्त सूडान से लोगों को नौसेना के जहाज से जेद्दाह पहुंचाया जाता है। इसके बाद इन्हें भारतीय वायुसेना के सी-130जे मालवाहक विमान से भारत लाया जाता है। आपको बता दें कि जेद्दाह में केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन मौजूद हैं।
शुक्रवार को वीं मुरलीधरन एक ट्वीट कर बताया कि 362 भारतीयों के एक ग्रुप को जेद्दाह से बेंगलुरु निकला है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक ये जत्था बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पहुंचा है।
सूडान से पहले बैच में 278 लोगों को रेस्क्यू किया गया था। दूसरे और तीसरे बैच में 121 और 135 लोगों को निकाला गया। चौथे और पांचवें बैच में 136 और 297 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया। वहीं गुरुवार सुबह छठे और सातवें 128 और 135 लोगों को निकाला गया। आठवें और नौवें बैच में 121 और 326 यात्री थे। दसवें बैच में 135 यात्री थे।
कुलामिलाकर अब तक 1800 से अधिक लोगों को सूडान से निकाल कर सुरक्षित जेद्दाह पहुंचाया जा चुका है। भारतीय दूतावास की वेबसाइट के अनुसार, सूडान में लगभग 2,800 भारतीय नागरिक थे। इसके साथ ही लगभग 1,200 लोगों का एक बसा हुआ भारतीय समुदाय भी था, जो लगभग 150 वर्षों से देश में है।












Click it and Unblock the Notifications